Friday, June 17, 2011

इस खबर से ब्लैकबेरी कर्मचारियों में मच गया हड़कंप!


ब्लैकबेरी स्मार्टफोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी रिसर्च इन मोशन यानी रिम के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। दरअसल कर्मचारी, कंपनी के उस बयान से सकते में हैं जिसमें यह कहा गया है कि कॉस्ट कटिंग के लिए कर्मचारियों की छंटनी का रास्ता अपनाया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अब तक यह साफ नहीं किया है कि कितने कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। इसके साथ ही कंपनी की तरफ से फिलाहाल यह भी साफ नहीं किया गया है कि ये छंटनी कब तक की जाएगी। लेकिन कंपनी के भारी भरकम घाटे को देखते हुए माना जा रहा है कि ये तादाद बड़ी हो सकती है।


आपको बता दें कि इस तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय घटकर 695 मिलियन डॉलर के स्तर पर आ गई है। जबकी पिछली तिमाही के दौरान यह आंकड़ा 934 मिलियन डॉलर के स्तर पर रहा था। यह खबर सामने आते ही कंपनी के शेयर लुढ़क कर 30 डॉलर से भी नीचे के भाव पर पहुंच गए। साल 2006 के बाद यह पहला मौका है जब कंपनी के शेयर 30 डॉलर के भाव से नीचे लुढके हैं।


कुल आय में आई इस भारी गिरावट के बाद ही कंपनी ने कर्मचारियों की छंटनी का मन बनाया है।

No comments:

Post a Comment