Friday, June 24, 2011

किडनैप, फेसबुक अपडेट और उसके बाद जो हुआ उसे सुन...


न्यूयॉर्क.अमेरिका में एक अपराधी जैसन वलदेज ने महिला को करीब 16 घंटे तक बंधक बनाकर रखा और फेसबुक पर लगातार स्टेट्स अपडेट करता रहा। लेकिन जैसे ही पुलिस उसे पकड़ने पहुंची उसने खुद को गोली मार ली। अधिकारियों ने बताया कि जैसन ने एक महिला को होटेल में बंधक बना लिया और 16 घंटे तक पुलिस उससे जूझती रही।
लेकिन इस दौरान जैसन फेसबुक पर अपने फ्रेंड्स और फैमिली को अपने बारे में पूरी जानकारी देता रहा। इतना ही नहीं फेसबुक पर उसे पुलिस की कार्रवाई की जानकारी भी मिलती रही। उसके एक दोस्त ने फेसबुक पर उसे झाड़ियों में छिपी पुलिस के बारे में भी बताया। जैसन ने फेसबुक पर करीब 6 पोस्ट किए और दर्जन भर लोगों को फ्रेंड्स लिस्ट में शामिल किया। 

इतना ही नहीं इस पूरी घटना के दौरान उसके परिवार ने भी उसे करीब 100 कमेंट्स भेजकर रिप्लाई किया। जैसन का क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। घरेलू हिंसा जैसे मामले में भी उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। उसने पोस्ट किया कि वह वरोनिका नाम की एक महिला के साथ है। फिर उसने अपने दोस्तों को बताया कि पुलिस ने होटेल की लाइट शटडाउन कर दी। उसने यह भी लिखा कि बंधक ठीकठाक है और अपनी मर्जी से मेरे साथ है। लेकिन पुलिस उसकी लाइफ मुश्किल बना रही है।
अपने आखिरी पोस्ट में उसने लिखा, मैं लड़की को बाहर जाने दे रहा था लेकिन इन लोगों ने मेरे मना करने के बावजूद कमरे में दाखिल होने की कोशिश की। इसलिए मैंने कुछ गोलियां भी चलाईं। लगता है वह लोग फिर से कमरे में दाखिल होने की कोशिश करेंगे। उसकी इस आखिरी पोस्ट के करीब 90 मिनट बाद पुलिस ने उस पर धावा बोल दिया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने जैसन पर फायरिंग नहीं की उसने खुद ही अपने को गोली मार ली। पुलिस अब यह सोच रही है कि उस शख्स के खिलाफ कार्रवाई की जाए या नहीं जिसने उसे पुलिस के झाड़ियों में छिपे होने की बात बताई।

No comments:

Post a Comment