Tuesday, June 28, 2011

खुशखबरीः अब भारत में सस्ता हो गया आईफोन



नई दिल्लीः जी हां, दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन आईफोन अब भारत में बेहद सस्ता हो गया है। अमेरिकी कंपनी ऐप्पल टेक्नोलॉजीज का यह उत्पाद अब बड़े पैमाने पर मिलने लगा है। ऐप्पल ने भारत में एयरटेल और एयरसेल के माध्यम से आईफोन4 बेचना शुरू किया है।
लेकिन उसका आईफोन3 अब भारत में बेहद सस्ता हो गया है। हालांकि भारत में ऐप्पल के इस फोन का अधिकृत होलसेलर नहीं है लेकिन कंपनी अपना यह स्मार्टफोन भारत भेज रही है।इस समय दिल्ली में आईफोन3 लगभग 19,000 रुपए में मिल जाता है जबकि आईफोन4 35,000 रुपए में बिक रहा है।
दोनों के दाम में इतना अंतर है कि लोग आईफोन3 को ही तरज़ीह दे रहे हैं। यह फोन 3जी सेवा के लिए उपयुक्त है और इसमें 8जीबी स्टोरेज क्षमता है। इस फोन में खूबियां बहुत कम हैं लेकिन इसे समझने के बाद इसका इस्तेमाल आसान है।

इसमें आईट्यून के जरिये काफी कुछ डाउनलोड किया जा सकता है।आम भारतीयों के लिए यह फोन शुरू में थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है लेकिन एक बार इसका सही उपयोग जान जाने के बाद यह काफी यूजर फ्रेंडली है और इससे काफी फायदा उठाया जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment