Thursday, November 24, 2011

धरती से निकला खजाना, लूटने के लिए टूट पड़ी जनता


दाहोद (गुजरात)।यहां मंगलवार को एक मकान के निर्माण के दौरान हुई खुदाई में निकले खजाने के चलते कथोरिया बाजार इलाके में जबर्दस्त लूटपाट मच गई। दरअसल खुदाई के दौरान यहां से चांदी के सिक्कों से भरा एक बड़ा मटका निकला था। चंद मिनट में ही यह खबर पूरे इलाके में जंगल में आग की तरह फैल गई और लूटपाट मच गई।

मंगलवार को दाहोद के कथीरिया बाजार में मंसूरभाई कथीरिया के मकान के निर्माण कार्य के चलते खुदाई हो रही थी। लगभग 5-10 फिट का गड्ढा करने पर ही मजदूरों को एक बड़े आकार का मटका दिखाई दिया जो चांदी के सिक्कों से लबालब भरा हुआ था। यह दृश्य देखकर मजदूरों ने उसे लूटना शुरू कर दिया।

धीरे-धीरे यह बात फैलती चली गई और लोगों का हुजूम इस खजाने को लूटने टूट पड़ा। कुछ ही देर में लगभग पूरा मटका खाली कर दिया गया। इसी बीच किसी ने मकान मालिक मंसूरभाई को इसकी जानकारी दे दी और वे तुरंत यहां के लिए रवाना हुए। लेकिन जब तक वे यहां पहुंचे तब तक मजदूर समेत लूटपाट करने वाले सभी लोग घटना स्थल से फरार हो चुके थे।

सिक्के मुगल काल के हैं:

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस मटके में लगभग 30-40 किलो वजन के सिक्के थे। सिक्कों का आकार वर्तमान में चल रहे 5 रुपए के सिक्के जैसा है, लेकिन उसकी मोटाई सिक्के से लगभग तिगुनी और वजन 15-20 ग्राम का है। इसके साथ ही सिक्कों पर उर्दू में इबारतें लिखी हुई हैं। जिसका मतलब है कि ये सिक्के मुगल काल के हैं यानी की 300-400 साल पुराने।

तस्वीरों में देखें कैसे गुस्साए युवक ने मारा शरद पवार को तमाचा

नई दिल्ली. महंगाई पर कृषि मंत्री शरद पवार को नई दिल्ली में पड़े तमाचे की खबर चंद मिनटों में ही मीडिया में सनसनी बन गई। तस्वीरों में देखिए भारतीय समाचार चैनलों के स्क्रीन शॉट।



Saturday, November 19, 2011

सचिन के आउट होते ही कुछ ऐसे गिरे भारतीय विकेट, देखें वीडियो



नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के सनसनीखेज खुलासा के बाद 1996 में भारत-श्रीलंका के बीच खेला गया विश्वकप सेमीफाइनल मुकाबला एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। निजी खबरिया चैनल स्टार न्यूज पर खुलासा करते हुए विनोद कांबली ने साफ-साफ कहा कि उन्हें यह शक है कि विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला फिक्स था।

दरअसल, उस सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का 98 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा और देखते-देखते 120 के स्कोर पर 8 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके बाद दर्शकों के उत्पात के बाद मैच को वहीं रोकना पड़ा और श्रीलंका को जीत दे दी गई।

हम आपको उस विवादास्पद मैच का वीडियो दिखा रहे हैं। देखिए किस तरह सचिन के आउट होते ही एक-एक कर भारतीय खिलाड़ी आउट होते गए। विनोद कांबली उस मैच में नाबाद थे और मैच रोके जाने के बाद वे अपने आंसुओं को रोक नहीं सके।

Thursday, November 17, 2011

यहां लिया स्वयं भगवान् गणेश ने 'अवतार' भक्तों की लगी लंबी कतार !!!


हजारीबाग. झारखण्ड की राजधानी रांची से सटे हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत पारपैन गांव के किसान दौलत महतो के घर नौ नवंबर की शाम बकरी ने हाथी के आकार के बच्चे को जन्म दिया।

जिसकी लोग गणेश भगवान समझ कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। बकरी के बच्चे के दोनों कान लंबे तथा बड़े हैं।

नाक की जगह हाथी के सूंढ के आकर की छोटी सूंढ है। जिससे बकरी का बच्चा दूध पी रहा है। बड़ी संख्या में लोग बकरी के बच्चे को देखने पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों के बीच बकरी का बच्चा कौतुहल का केंद्र बना हुआ है।

गूगल ने मुफ्त शुरु की एक और बेहतरीन सेवा


लॉस एंजिलिस: गूगल ने आपके लिए एक और बेहतरीन सेवा की शुरुआत कर दी है। यह है गूगल म्यूजिक जिसमें  आप लाखों गानों का लुत्फ उठा सकेंगे।

गूगल म्यूजिक में 3 लाख गाने हैं और इसे ऐंड्रायड मार्केट से जोड़ दिया जाएगाजिससे ये स्मार्टफोन तथा वीडियो से जुड़ जाएंगे। गूगल म्यूजिक इंटरनेट से जु़ड़े उपकरणों मसलन स्मार्टफोन, कंप्यूटर, टेबलेट वगैरह से एक्सेस किया जा सकेगा। इसेक लिए उसने सोनी, ईएमआई, यूनीवर्सल म्यूजिक ग्रुप वगैरह से समझौता किया है। गूगल यूजर हर दिन एक गाना मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं। इस खबर के बाद गूगल के शेयर ऊपर चढ़ गए हैं।