Saturday, June 18, 2011

भारतवंशी बनी दुनिया की सबसे 'सेक्सी' महिला...

जोहान्सबर्ग.भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी मॉडल शशि नायडू दुनिया की सर्वाधिक सेक्सी महिला चुनी गई हैं। मर्दो की अग्रणी पत्रिका एफएचएम के करीब 15 लाख पाठकों ने मतदान कर नायडू के २क्११ में दुनिया की सबसे सेक्सी महिला बताया।

पत्रिका ने अपने दक्षिण अफ्रीकी संस्करण के जुलाई अंक में दुनिया की सर्वाधिक सेक्सी 100 महिलाओं का नाम प्रकाशित किया है। इस लिस्ट में नायडू सबसे ऊपर हैं।

नहीं हुआ भरोसा :

जब नायडू को उनके नए खिताब के बारे में बताया गया तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि स्कूल के दिनों में उनका खूबसूरती से कोई सरोकार नहीं था। उनके चेहरे पर मुहांसे थे और दांत भी बाहर निकले हुए थे। लेकिन अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से उन्होंने खुद को मॉडल के तौर पर स्थापित किया।

प्रतिस्पर्धा में एंजेलिना जोली, पॉप गायिका क्रिस्टीना एगुइलेरा जैसी विश्व स्तरीय जानी- मानी हस्तियां शामिल थीं। लेकिन एफएचएम के संपादक हेजन एंगलर का भी मानना है कि सर्वधिक सेक्सी महिला के खिताब की हकदार नायडू ही थीं। उन्होंने कहा ‘उनमें वह सब कुछ है जो एक मर्द किसी महिला के अंदर चाहता है।’

दिलचस्प बात यह है कि दुनिया भर के लाखों पुरुषों का सपना होने के बावजूद नायडू के पति मार्क सैंडलर उनके नए खिताब में कोई दिलचस्पी नहीं रखते। नायडू के अनुसार सैंडलर ने कहा ‘उन्हें नहीं लगता कि किसी को उन्हें यह बताने की जरूरत है कि मैं कितनी खूबसूरत हूं।’

No comments:

Post a Comment