Wednesday, October 10, 2012

फिर एक किशोरी से गैंगरेप, आत्मदाह करने वाली शर्मिला की मां से मिली सोनिया

कलायत। हरियाणा में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बदस्तूर जारी हैं। अब कलायत में दो युवकों द्वारा दलित लड़की से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में 19 वर्षीय पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि सोमवार सुबह उसकी लड़की शौच के लिए गई थी कि इसी दौरान नगर के ही राकेश व पवन ने उसका अपहरण कर लिया और रात को करीब 8 बजे वे लड़की को गली में फेंककर भाग गए। मेडिकल में लड़की से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कलायत के राकेश और पवन को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों सर्वण जाती से संबंध रखते हैं।
सच्चा खेड़ा में सोनिया का दौरा-

सच्चा खेड़ा (जींद)। गैंगरेप की शिकार गांव की एक बेटी के आत्मदाह के बाद से सच्चाखेड़ा का माहौल बदला हुआ है। सोमवार शाम से यहां माहौल के साथ और भी बहुत कुछ बदल गया। आखिर देश की सबसे बड़ी नेता मानी जाने वाली सोनिया गांधी जो आने वाली थीं। आनन-फानन में गांव की बड़ी सड़क पर बिखरी मिट्टी और गोबर को साफ किया गया। हां, उसकी जवान बेटी के साथ दुराचार जरूर हुआ। बेइज्जत बेटी आत्मदाह को मजबूर जरूर हुई। अब बारी सरकार की थी। वो सरकार, जो एक के बाद गैंगरेप की वारदातों से परेशान थी, मगर कोई भी आगे आने को तैयार नहीं था।

मुख्यमंत्री से लेकर पुलिस के सबसे अफसर तक बयान तो दे रहे थे, मगर राजधानी चंडीगढ़ से। तभी खबर सोनिया गांधी की तरफ से खबर पहुंची। सच्चा खेड़ा पहुंचने की। सरकार, प्रशासन और गांव वाले सभी तैयारी में जुट गए। यहां तक गांव के चौकीदार ने भी नई वर्दी धारण कर ली। लाठी के साथ चौपाल में तैनात हो गया। पुलिस और एसपीजी के जवान छतों पर तैनात हो गए।

No comments:

Post a Comment