बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन
आज 70 साल के हो गए। इस उम्र में भी वे अपने काम को लेकर काफी सक्रिय हैं।
उनकी जिंदगी का मकसद सिर्फ काम, काम और काम है। ऐसा कहना है उनके मेकअप
मैन दीपक सावंत का।
दीपक सावंत को अपने घर का सदस्य मानने वाले अमिताभ बच्चन हाल ही में उनकी भोजपुरी फिल्म 'गंगा देवी' में काम किया। इससे पहले बिग बी दीपक की एक मराठी और दो भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं। दैनिक भास्कर डॉट कॉम से बातचीत के क्रम में दीपक सावंत ने कहा कि अमित जी जैसे इंसान का मिलना काफी मुश्किल है। वे औरों से काफी अलग हैं और अपने से जुड़े लोगों का काफी खयाल रखते हैं। दीपक ने बताया कि 70 साल की उम्र में अमित जी जितने एक्टिव हैं, उतना एक्टिव कोई और नहीं होगा। दीपक के अनुसार यही उनकी सफलता का राज भी है।

No comments:
Post a Comment