Thursday, August 16, 2012

रोती-गिड़गिड़ाती रही वो मगर नहीं पसीजा पति का दिल

रायपुर।शिकागो में काम करने वाले अपने साइंटिस्ट पति डॉ. विवेक मिश्रा के साथ रहने के सपने संजोए भारत से निकली 25 साल की पायल के साथ वहां जो कुछ हुआ, वह किसी को भी अंदर तक हिलाने के लिए काफी है। पति के साथ रहने का मतलब उसके लिए चार महीने तक घर और बाथरूम के अंदर बंद रहना था।


डच्यूटी पर या बाहर जाने के पहले विवेक बाहर से ताला लगाकर रखता था। कई बार उसे पिटाई करने के बाद बाथरूम में घंटों बंद रखता था। वह रोती- गिड़गिड़ाती थी, पर पति का दिल नहीं पसीजता था। भाइयों ने भारत वापस बुलाने के लिए विमान का टिकट भेजा तो विवेक ने उसे रद्द कर कुछ दिन बाद का टिकट खरीदकर दिया। पर जाने के पहले शिकागो के अस्पताल ले जाकर जबर्दस्ती उसका गर्भपात करवा दिया। दिल और शरीर से टूट चुकी पायल को विमान में बैठा दिया गया।

No comments:

Post a Comment