Wednesday, August 8, 2012

कोई भुना तंदूर में, किसी ने खाई गोली, सफेदपोश खेलते रहे खून की होली

राजनीति की दुनिया सेक्स स्कैंडल्स कोई नई बात नहीं हैं। दरअसल, सत्ता हमेशा ही सुरा और सुंदरी से जुड़ती रही है। भारतीय लोकतंत्र के राजनीतिक इतिहास में ऐसे न जाने कितने कांड हुए जिनमें नेताओं के अवैध संबंध, उनकी सुरा-सुंदरी की महफिलें और अय्याशियां मीडिया की सुर्खियां बनती रही हैं। हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिनमें अवैध संबंधों के शक में नेताओं ने बेदर्दी से महिलाओं की हत्या कर दी।



हाल ही में हुए गीतिका और फिजा कांड से पूरा देश थर्रा गया है। इससे पहले 'तंदूर हत्याकांड' से पूरा देश दहल चुका था। ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। रोज-ब-रोज सफेदपोशों का घिनौना और क्रूर चेहरा सामने आ रहा है

No comments:

Post a Comment