Thursday, July 7, 2011

ऐसे गिफ्ट जो लेने और देने वाले की किस्मत चमका देते हैं...


अगर आप अपने किसी खास व्यक्ति के यहां किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जा रहें हैं और गिफ्ट को लेकर कन्फ्युज हैं तो चिंता न करें, आप उन्हें ज्योतिष के अनुसार ऐसा गिफ्ट दें जिससे आपकी और गिफ्ट लेने वाले  दोनों की किस्मत चमक जाएगी।

हमारे समाज में गिफ्ट लेने और देने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। गिफ्ट लेना और देना शुभ कामना और अपनी मन की भावना व्यक्त करने का एक सभ्य तरिका है। गिफ्ट कई अवसरों पर दिए जाते हैं जैसे शादी, बर्थ डे, सालगिरह आदी पर दिए जाते हैं। अगर ज्योतिष की मानें और गिफ्ट राशि के अनुसार दिए जाए तों लेने वाले और देने दोनों की किस्मत भी बदल सकती है। दोनों को फायदा होगा। 

तो जानिए किसे कौन सा गिफ्ट दें..



मेष राशि-

इन लोगों पर मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। इन्हें जिंक धातु की बनी वस्तुएं, लाल रंग की वस्तुएं, लाल रंग के वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं एंवं शो पीस आइटम दिया जा सकता है।

वृषभ राशि-

इन लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव रहता है। इन्हें आप परफ्यूम, कैसेट, सी0डी0, रेशमी वस्त्र, संगमरमर की कोई भी मूर्ति, भी दी जा सकती है।

मिथुन राशि-

इन लोगों पर बुध ग्रह का अधिकार है। इन लोगों को आप सुन्दर पैन सैट, खेलकूद का सामान, हरे रंग की कोई भी वस्तु, ऐसी सिनेरी या फोटों जिसमें हरियाली दिखाई गई हो। पन्ने की अंगूठी, जेड के आभूषण आदि भेंट कर लाभ उठा सकते है।

कर्क राशि-

इन लोगों पर चन्द्रमा का प्रभाव रहता है. इन्हें चांदी की बनी वस्तुएं, मोतियों का हार,

सफेद वस्तुएं, सीप के बने उपहार, इस राशि वालों को ऐसे चित्र जिसमें झरने वह रहे हों, आइसक्रीम, चॉकलेट्स, और पानी से संंबंधित वस्तुएं, वाहन आदि उपहार में दे।

सिंह राशि-

इस राशि के लोग सूर्य से प्रभावित होते है। इन्हें साधारण वस्तुएं पसंद नहीं आती है. इन्हें विशेष उपहार की इच्छा रहती है। सोने की चेन या आभूषण, माणक, ताम्बे की आइटम, कोई बड़ा शौ पीस, एंटीक वस्तु, लकड़ी के शौ पीस, सुनहरे रंग की वस्तु, और विज्ञान से सम्बंधित उपहार दे सकते है। इस राशि के लोगों को ऐसी सिनेरी या चित्र भेंट करना चाहिए जिसमें जंगल और पर्वत हों।

कन्या राशि-

कांसे से बनी मूर्तियां, हरे वस्त्र, गणेश जी की मूर्ति या फोटो, उपन्यास(नॉवल) या पुस्तक या लेखनी उपहार में देना चाहिए।

तुला राशि-

इस राशि के लोग भी शुक्र ग्रह से प्रभावित होते है। तुला राशि वालों  को कंगन, चूड़ी, सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुएं, वस्त्र, आभुषण आदि दे सकते है। कार और हीरों का हार आदि सुंदर वस्तुएं गिफ्ट में देनी चाहिए।

वृश्चिक राशि-

ऐसी सिनेरी जिसमें शोर्य और वीरता से संबंधित चित्र हो। मिठाई का डिब्बा, हनुमान जी की फोटो या मूर्ति, हनुमान चालीसा, मूंगे की कोई मूर्ति, ताम्बे की मूर्ति या तांबे का कोई भी पूजा पात्र उपहार में दिया जा सकता है।

धनु राशि-

इन लोगों पर वृहस्पति ग्रह का असर होता है। इस राशि वालों को कोई भी राजसी चिन्ह, पुस्तकें, सोने की चेन या आभूषण, साहित्य, शास्त्र, पूजा पाठ की वस्तुएं आदि दे सकते हैं।

मकर राशि-

इस राशि के लोग शनि द्वारा संचालित और प्रभावित होते हैं। मकर राशि के लोगों को  बिजली के उपकरण, लोहे का सामान, अच्छी किस्म की शराब आदि गिफ्ट मे दें।

कुंभ राशि-

जूते, चप्पल, ब्रेसलेट की माला, छाता, बर्तन, पत्थर की आइटम उपहार दे सकते है।

मीन राशि-

सोने की आइटम, कम्प्यूटर सम्बन्धी, बुद्धा या भगवान सम्बन्धी मूर्ति या साहित्य और भोजन पार्टी, ऐक्वेरियम आदि भी दे सकते हैं।

No comments:

Post a Comment