Monday, July 4, 2011

आदमी की परछांई देखकर भविष्य बता सकती है ये किताब...


निओपागा धर्म विक्को की धार्मिक किताब है बुक ऑफ शैडोज। पहली बुक ऑफ शैडो गेराल्ड गार्डनर ने 1940 दशक के अंत में या फिर 1950 के दशक की शुरुआत में लिखी थी। विकन लोगों की एलेक्ज़ेंड्रिआनिज्म और मोहसिनाइज्म जैसी परंपराएं इसी से जुड़ी हैं।

इसमें आदमी की परछांई देखकर उसका भविष्य बताया जाता है। धार्मिक जानकारी के साथ इसमें जादू के तरीके दिए गए हैं। इसमें दी गई शिक्षा प्रचलित होने के बाद 1970 के दशक में लोग इससे जुड़ने लगे थे। जादू-टोने वाली ये किताब अपनेआप में एक रहस्य है।

पहले इस किताब की एक ही कॉपी थी। इसमें दी गई जानकारी को छिपाकर रखने की कोशिश की जाती थी। फिर भी समय के साथ चाल्र्स कार्डेल, लेडी शेबा, जेनेट और स्टीवर्ट फारर जेसे लोगों ने इसके बारे में लिखा था। इस किताब की बाद की कॉपीज में कई बातें जुड़ती गईं।

अमेरिका और ब्रिटेन में निओपागा धर्म मानने वाले लोग मिलते हैं। वहां इस पर कई फिल्में और टीवी सीरियल भी बन चुके हैं। कहते हैं कि हाई मैजिक एड नॉवेल लिखने के बाद गेराल्ड के दिमाग में इसका आइडिया आया होगा। इसके बाद उन्होंने किताब का नाम ये बॉक ऑफ ये आर्ट मैजिकल रख दिया था।

राज है गहरा

निओपागा धर्म से जुड़े लोग बुक ऑफ शैडोज पर विश्वास करते हैं। जादू के तरीकों के अलावा किताब में आदमी की परछांई देखकर भविष्य बताने की बात कही गई है।

No comments:

Post a Comment