Monday, April 9, 2012

लॉन्च हो रहा है नोकिया का जबर्दस्त तीन स्क्रीन वाला मोबाइल!

नोकिया के इस मोबाइल के बारे में कुछ जानकारियां लीक हो गई हैं जिसके मुताबिक नोकिया इसमें मोबाइल में कई शानदार फीचर्स डालने जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नोकिया एस-40 मोबाइल में स्वाइप जेस्चर होगा जिस में तीन होमस्क्रीन होंगी।



पहली स्क्रीन पर एप्प होंगे जबकि दूसरी स्क्रीन पर शॉर्टकट्स और तीसरी पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले एप्प होंगे। इसको देखकर नोकिया एन-9 की याद आ जाती है जिसमें कुछ इसी तरह के फीचर्स थे। इन सब स्क्रीन को एक बाद एक स्वाइप करके देखा जा सकता है। मोबाइल की स्क्रीन पर लेफ्ट या राइट स्वाइप करने पर स्क्रीन अपने आप बदलती है।



वहीं अगर आप स्क्रीन को ऊपर से नीचे स्वाइप करने पर मिस्ड, डायल और रिसीव कॉल की डिटेल मिलेगी। नोकिया की सभी सुविधाएं आमतौर पर स्मार्टफोन पर होती हैं लेकिन इसकी पूरी जानकारी तो इसके लॉन्च होने के बाद ही मिल पाएगी।

No comments:

Post a Comment