Thursday, March 12, 2015

Do Not Drink...........

Beverage samples found sub-standard in Health Dept drive
Not worth drinking
As per the reports, the lab testing of these samples have proved that close to 30 per cent of adulteration was found in most of the drinkable liquids. What’s more, of the total samples taken, eight were taken from the state capital of which maximum have been found not fit for drinking. The impurities found in these samples during testing were staphylococcus aureus infections, insects, polythene and others
dna correspondent @jaipurdna
Health department’s Shudh Ke Liye Yuddh campaign is proving ineffective against adulteration in the state after out of 385 beverage samples taken by officials in the past one year, 120 have been found either adulterated or substandard.These samples were taken from various business points across the state. The department officials randomly took the samples from grocery stores, restaurants, ice cream parlours and from the manufacturing units across Rajasthan.
Of the total 385 samples taken for testing, reports have stated that 120 samples were completely unfit for drinking but were being served to the residents here. These also include some renowned beverage brands. However, names of these brands have yet not been known.
As per the reports, the lab testing of these samples have proved that close to 30 per cent of adulteration was found in most of the drinkable liquids.
Of the total samples taken, eight were taken from the state capital of which maximum have been found unfit for drinking. The impurities found in these samples during testing were staphylococcus aureus infections, insects, polythene and others.
This eye opening fact has taken the health department by storm as the information has been rendered by a Rajasthan leader during his answer in the Assembly.
These drinks were being openly sold in the market and were also consumed by many who fell ill. The health department officials have kept mum on the episode.

Friday, February 27, 2015

Saturday, November 24, 2012

मिलिए ब्रिटेन के सबसे बड़े परिवार से, खाने पर हफ्ते में खर्चते हैं 23 हजार

लंदन. इस घर के बच्चों को दोस्तों की जरुरत नहीं पड़ती, क्योंकि इनके आसपास इतने सारे और हमउम्र बच्चे मौजूद हैं, जिनके साथ इनका समय कट जाता है. इनके घर के खाने का बिल न ही पूछे तो अच्छा है. और जब घर के सारे कपड़े धुलते हैं तो ऐसा लगता है जैसे कोई धोबीघाट पर आ गए हों. हम बार कर रहे हैं ब्रिटेन की सबसे बड़े परिवार रेडफोर्ड की. 
रेडफोर्ड दम्पति को नौ लड़के और 7 लड़कियां हैं. उनका सबसे छोटा बच्चा सिर्फ एक महीने का है. इस तरह वह ब्रिटेन का सबसे बड़े परिवार का खिताब पा चुका है. इसके बावजूद पत्नी अपने पति से और बच्चे करने के लिए कह रही है. इसके बावजूद यह दम्पति सरकार से किसी भी तरह की रियायत नहीं लेती है.

दोस्त के आइडिया पर खड़ी कर दी कंपनी, आज करोड़पति हैं यह जनाब

चंडीगढ़.  पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक करने वाले विनय जौहर ने एक दोस्त के आइडिया पर ऐसी आईटी कंपनी खड़ी कर दी जो कि आज 20 से अधिक देशों में 380 से अधिक कंपनियों को सर्विसेज दे रही है। इसके ग्राहकों में विप्रो से लेकर सैमसंग तक शामिल हैं। 
खबर में तस्वीरों का इस्तेमाल प्रजेंटेशन के लिए किया गया है।

हैरान करने वाली है इंग्लैंड के कप्तान कुक की पांच साल की कमाई

स्वभाव से अंतमरुखी हैं। उन्हें समाजसेवा में लगे रहना अच्छा लगता है। इंग्लैंड के ग्रामीण इलाकों में जाकर गांवों के विकास में योगदान दे रहे हैं। ग्रामीण बच्चों की शिक्षा, खेलकूद और स्वस्थ्य रहने के लिए कई निजी पारमार्थिक संस्थाओं की मदद करते रहते हैं।


50 लाख रुपए है मासिक कमाई


30 करोड़ है रुपए पिछले पांच साल की कमाई


चैरिटी कायरें में आगे


वाइल्ड लाइफ के लिए धन संग्रह कर मदद करने में सबसे आगे रहते हैं।

क्रिकेट बल्ले और ड्रेसेस की नीलामी से भी अनाथाश्रमों के लिए धन संग्रह करते हैं।

Thursday, November 22, 2012

अपना वादा निभाएंगे सहवाग, कल लेंगे संन्यास!

नई दिल्ली. विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 19 फरवरी, 2010 को जयपुर में क्रिकइंफो अवॉड्र्स समारोह के दौरान कहा था कि वे 100 टेस्ट मैच पूरे होने के बाद क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।
उस समय तक वीरू ने 76 टेस्ट मैच खेले थे। तब उन्होंने यह भी कहा था कि उनका सपना टेस्ट टीम में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करना है।
उस समारोह में सहवाग के साथ प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंट्रेटर हर्षा भोगले और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर संजय मांजरेकर भी मौजूद थे। 
वीरेंद्र सहवाग अपना यह वादा निभाते हैं या नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल वीरू 100वें टेस्ट की खुशी में मगन होंगे।

कसाब के अंतिम दो घंटों का हिसाब

मुंबई। मुंबई पर आतंकी हमला करने वाले अजमल कसाब की सुबह बुधवार को कुछ जल्‍दी हो गई थी। जगने के बाद उसने आधा घंटा नहाने और नमाज पढ़ने में बिताया। इसके बाद उसे नए कपड़े पहनने को दिए गए। करीब साढ़े पांच बजे पुणे जेल की उस बैरक में आईजी (जेल) मीरान बोरवांकर और जेल अधीक्षक योगेश देसाई पहुंचे, जहां कसाब रखा गया था। सबसे पहले कसाब को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया। जेल के ही डॉक्‍टरों ने उसका चेकअप किया और फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया।
जब कसाब को फांसी दिए जाने का वक्‍त आया तो उसे एक खास सेल में ले जाया गया। वहां पहले से ही कुछ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। उससे पूछा गया कि तुम्‍हारी कोई अंतिम इच्‍छा? अपने परिजनों के लिए कुछ लिख कर (विल/वसीयत) चाहोगे? लेकिन कसाब ने दोनों का जबाब 'ना' में दिया। इसके बाद उसे फांसी के लिए खड़ा किया गया। ठीक साढ़े सात बजे उसे फांसी दे दी गई। इसके दस मिनट बाद डॉक्‍टरों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया।
सुबह 7.46 बजे पुलिस अधिकारियों ने महाराष्‍ट्र के गृह मंत्री आर आर पाटिल को इसकी जानकारी दी। इसके  आधे घंटे के बाद ही कसाब को जेल परिसर में दफना दिया गया।
वहां मौजूद सूत्रों के मुताबिक कसाब ने मौत से पहले कहा,  'अल्‍लाह कसम, ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।'

Tuesday, November 20, 2012

मां की ममता ने बना दिया खूबसूरत ज़रीन को शातिर 'बबली'

अहमदाबाद। हाल ही में अहमदाबाद पुलिस की गिरफ्त में आई ज़रीन अहमद मेमन की कहानी किसी फिल्मी कहानी से बिल्कुल भी कम नहीं। ज़रीन ने जब अपनी आपबीती सुनाई तो हर कोई दंग रह गया।


ज़रीन ने पुलिस को बताया कि छोटी उम्र में ही उसकी शादी हो गई थी। वैवाहिक जीवन के दरमियान उसने एक बेटे को जन्म दिया। परिवार के साथ उसका काफी सुखी जीवन बीत रहा था, लेकिन शादी के पांच वर्ष बाद पति से उसकी तकरार शुरू हो गई। अक्सर छोटी-छोटी बातों पर पति उससे झगडऩे और मारपीट करने लगता था।

आखिरकार दोनों ने तलाक लेने का निर्णय ले लिया, लेकिन कोर्ट ने बेटा पति को सौंपने का हुक्म सुनाया, क्योंकि कोर्ट की दलील थी कि ज़रीन के पास आय का ऐसा कोई साधन नहीं है, जिससे कि वह बेटे का पालन-पोषण कर सके।

इसके बाद ज़रीन ने फ्रीलांसर फोटोग्राफी की शुरुआत कर दी और अदालत से फिर गुहार लगाई कि बेटा उसे सौंप दिया जाए, लेकिन केस लडऩे और बेटा वापस दिलाने के लिए ज़रीन के वकील ने उससे डेढ़ लाख रुपए की मांग की। ज़रीन के पास इतनी रकम नहीं थी, लेकिन इसी बीच उसे एक मॉडलिंग फोटोग्राफी का ऑर्डर मिला। इसलिए उसे एक होटल में रोजाना जाना पड़़ता था, जहां उसकी मुलाकात अश्विन से हुई और इनके बीच अच्छी दोस्ती हो गई।

अश्विन ने ज़रीन को ज्यादा पैसे कमाने के लिए अहमदाबाद में फर्जी वीजा ऑफिस खोलने का ऑफर दिया। बेटे को वापस पाने के लालच में ज़रीन यह काम करने को तैयार हो गई और इस तरह वह सीधे हवालात जा पहुंची

जेम्स बॉन्ड की इन गैजेट्स पर मर मिटती है दुनिया!

हालही में आई बॉन्ड फिल्म स्काईफॉल को दुनियाभर में काफ़ी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म अब तक की सर्वश्रेष्ठ बॉन्ड फिल्म भी कही जा रही है। हालांकि बॉन्ड सीरीज़ के कई दीवाने इसे नहीं मानते। इसकी एक वजह यह भी रही कि इस फिल्म में बॉन्ड को एक नए अवतार में दिखाया गया जो पिछले जेम्स बॉन्ड की तरह खतरनाक और स्टायलिश गैजेट्स का उपयोग नहीं करता बल्कि एक छोटी सी ख़ास ऑटोमेटिक गन और एक मैग्नेटिक चिप के ज़रिए दुनिया बचाने का मिशन अपने हाथ में लेता है। बात चल ही रही है इसलिए आज बात करते हैं उन कुछ बेहतरीन गैजेट्स की जो पिछले कुछ समय में बॉन्ड की शान रहे लेकिन परेशान मत होइए यहां हम उनकी बात बिल्कुल नहीं करेंगे जिनकी तकनीक आज के साइंटिफिक कैलकुलेटर से भी पुरानी हो गई है यहां बात उनकी है जो पुरानी तो हैं लेकिन बेमिसाल हैं...

मौत टूटी जब आधी रात, कितना डर गया भोपाल!

भोपाल। अरेरा कॉलोनी ई-6 के पास साईं बाबा नगर बस्ती में रविवार रात करीब 12.15 बजे नगर निगम की टंकी गिरने से हुए भीषण हादसे से अब भी वहां के रहवासी डरे हुए हैं।




इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 32 लोग बुरी तरह घायल हैं। इस हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गहरा दु:ख जताते हुए प्रभारी मंत्री जयंत मलैया को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर निकुंज श्रीवास्तव ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने न्यायिक जांच की मांग की है।





हादसे की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आधी रात टूटी इस आफत से कल दिनभर प्रशासन जूझता रहा। पानी की टंकी गिरने से यहां बिजली के तार टूट गए थे, जिससे करंट फैल गया था। सोमवार सुबह जब सेना के जवान पहुंचे, तब उन्होंने जेसीबी मशीन के लिए रास्ता बनाया और मलबा हटाने का कार्य शुरू हो सका।

फेसबुक ने प्रिंस को किया प्रताड़ित, लखनऊ में एफआईआर दर्ज

लखनऊ. फेसबुक से जुड़े लोगों की परेशानि‍यां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मुंबई में फेसबुक पर लाइक और कमेंट के चलते एक युवती को दि‍क्‍कत उठानी पड़ी तो लखनऊ में एक समाजसेवी को अचानक बंद कि‍ए गए अपने अकाउंट की वजह से भारी मानसि‍क परेशानी का सामना करना पड़ा। पेशे से वकील व समाजसेवी प्रिंस लेनि‍न ने मामले का मुकदमा हुसैनगंज थाने में दर्ज कराया गया है।

जिसने बदली कोटा की सूरत, वह आज खुद हो रहा है बदसूरत

कोटा.  1960 में उद्घाटन के बाद बैराज ने तो कोटा की सूरत बदल दी, लेकिन सरकार इसका रख-रखाव तक नहीं कर रही है।  
दोहन के साथ इसका जमकर दुरुपयोग भी हो रहा है। बांध की अथाह जलराशि में आज भी बहुत कुछ देने की संभावना है, लेकिन वन विभाग का अड़ंगा गिनाकर विकास के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है।
4 साल में 150 से ज्यादा चिट्ठियां लिखी, गेट की रस्सियों और पेंट तक का पैसा नहीं दे रहे
2008 से कोटा बैराज की मरम्मत पर सरकार की तरफ से एक पैसा भी नहीं खर्च हुआ है। पानी का गेज बताने वाला मीटर, सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। सुरक्षा की दृष्टि से हर साल पांच गेटों की पुताई और एक की रस्सी बदलने का नियम है, लेकिन इसका तक पालन नहीं हो रहा है।
इसके लिए स्थानीय अधिकारी सिंचाई विभाग के मुख्यालय को 4 साल में 150 से ज्यादा  बार चिट्ठियां लिख चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। देख-रेख के अभाव में बैराज पर सीमेंट की रेलिंग गिर रही हैं। स्ट्रक्चर पर कुछ जगह पत्थर भी बाहर की तरफ खिसक आए हैं। गेटों की सील भी खराब हो गई है, जिससे रोज सैकड़ों लीटर पानी बेकार बह रहा है। डाउन स्ट्रीम की तरफ एक दीवार लगभग पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बारिश के दिनों में गेट खोलते हैं तो ये तेज आवाज करते हैं।
अवैध शिकार- बैराज के आसपास अवैध मछलियों का शिकार हो रहा है। रात के समय शिकारी डाउन व अप स्ट्रीम क्षेत्र में जाल लगाते हैं। दिन में इनको उठाया जाता है। इसकी जानकारी स्थानीय कर्मचारी अधिकारियों को देते हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती।
जर्जर नहरी तंत्र को चाहिए 2 हजार करोड़
चंबल का 50 साल पुराना नहरी तंत्र कच्चा है तथा इतना जर्जर हो चुका है कि इसके कायाकल्प के लिए करीब 2 हजार करोड़ रुपए चाहिए। जबकि अब तक 100 करोड़ रुपए के ही काम हुए हैं। दाईं मुख्य नहर में जरूर दोनों राज्यों की हिस्सेदारी से 166 करोड़ रुपए के काम हुए हैं। राजस्थान सरकार ने नहरी तंत्र की मजबूती के लिए 1274 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इसके तहत पहले चरण में 150 करोड़ रुपए के काम कराए जाने हैं।
सरकार कुछ करे तो बने बात 
विभाग ने बैराज की सुरक्षा को लेकर प्लान बनाकर मुख्यालय भेजा हुआ है। यहां पुलिस चौकी बनाने व सीसी टीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव भी बनाया हुआ है। इसके साथ ही बोट के बालाजी से सकतपुरा तक अलग से मार्ग बनाने का सुझाव भी दिया हुआ है। इस पर सरकार सहमति दे तो सारी व्यवस्थाएं हो सकती है। विभाग को पास तो मेंटीनेंस का बजट तक नहीं है। काफी पत्र इस बारे में लिखे जा चुके हैं।
-हेमराज श्रीमाल, चीफ इंजीनियर जलसंसाधन विभाग

Monday, November 12, 2012

अकेलेपन से परेशान शाहरुख, 'जब तक है जान' का ग्रैंड प्रीमियर आज

कोलकाता. अपनी नई फिल्‍म 'जब तक है जान' की सफलता के लिए दिन-रात प्रचार में व्‍यस्‍त शाहरुख खान (शाहरुख की 20 BEST फिल्‍में) ने निजी जिंदगी का दर्द बयां किया है। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख परिवार, दोस्‍त  और लाखों प्रशंसक होने के बावजूद खुद को अकेला महसूस करते हैं। वह अपने जीवन का एक दिन अपने लिए चाहते हैं। उन्‍होंने कहा, "मैं खुद के लिए एक दिन चाहता हूं, लेकिन किससे लूं? जब मैं खाली भी रहता हूं, मैं उम्मीद नहीं करता कि हर कोई मेरे साथ हो, क्योंकि उनकी अपनी जिंदगी चलती रहती है। इसलिए उस वक्त आप अकेले हो जाते हैं।
हाल ही में 47वां जन्‍मदिन मनाने वाले  शाहरुख एक्टिंग के साथ-साथ कई ब्रांड के प्रचार में व्यस्त रहते हैं, उन्‍हें अपनी फिल्म निर्माण कम्पनी 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' और 'इंडियन प्रीमियर लीग' की टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' का काम भी देखना होता है। ऐसे में उन्हें लगता है कि उनकी जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियां अक्सर छूट जाती हैं। उन्होंने कहा, "आपकी कोई निजी जिंदगी नहीं रह जाती। मेरा परिवार मुझे अपने साथ फिल्म देखने नहीं ले जाता। उन्हें लगता है कि मैं परेशान हो जाऊंगा।"
फिल्‍म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे का भी कहना है, 'शाहरुख खान अपनी विराट व्यावसायिक सफलता के भार के कारण जीवन में भी हंस नहीं पाते, क्योंकि जब वे सोने का प्रयास कर रहे होते हैं, तब भी उनकी कंपनियां और पूंजी निवेश मुद्रा छापता रहता है। धन की विपुलता आदमी को कई मामलों में बड़ा गरीब कर देती है। एक तो आपसे हर मिलने वाला मुलाकात को कैश करना चाहता है, अत: हाथ मिलाते हुए भी भय लगता है कि अंगूठी न निकाल ले। सफलता आपसे बहुत कुछ छीन लेती है। मुफलिस मौज में ठहाके लगाता है और गरीबी को भी अपने लिए मनोरंजन बना लेता है। कड़की के दिनों में एक ही दाल को चार कटोरियों में डालकर पांच कोर्स डिनर का आनंद भी लिया जा सकता है।' 

फिर चला मेसी का जादू, तोड़ा 54 साल पुराना रिकॉर्ड


मैड्रिड. अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने 54 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। स्पेनिश फुटबॉल टूर्नामेंट ला लीगा में बार्सिलोना की ओर से खेलते हुए मेसी ने मॉलोरका के खिलाफ मैच में 2 गोल लगा कर वे एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक गोल लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले के नाम था। 
 
मेसी ने रविवार को हुए मुकाबले में 2 गोल लगा कर इस साल अपने गोल की संख्या 76 कर ली। पेले ने 1958 में 75 गोल लगाए थे। 
 
एक साल में सबसे ज्यादा गोल करने के रिकॉर्ड से वे 10 कदम दूर हैं। यह रिकॉर्ड जर्मनी के स्टार फुटबॉलर गर्ड मुलर के नाम है, जिन्होंने 1972 में 85 गोल कर पेले को पछाड़ा था।
 
मेसी के इस रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के दम पर बार्सिलोना ने मॉलोरका को 4-2 से हराया।

महज पांच मिनट में पाक को तबाह कर सकता है यह 'ब्रह्मास्त्र'!

नई दिल्ली. भारतीय वायु सेना पूरे देश में लड़ाकू विमान सुखोई-30 एमकेआई तैनात करेगी। इसकी व्यापक योजना तैयार कर ली है। सैन्य हवाई अड्डों की पहचान हो चुकी है। साल 2013 से 2015 के बीच विमानों की तैनाती का काम पूरा हो जाएगा। यह तैनाती पाकिस्तान-चीन सीमा और हिंद महासागर के ऊपर रणनीतिक हिस्सों को ध्यान में रखकर की जाएगी। अंडमान निकोबार में भी इन विमानों की तैनाती की योजना है।


जानकारों के अनुसार गुजरात में भुज, हरियाणा में सिरसा, पश्चिम बंगाल में कलईकुंडा और तमिलनाडु में तंजावुर में सुखोई तैनात होने की संभावना है। वायु सेना चीन की सीमा की चौकसी के लिए तेजपुर व छाबुआ में पहले ही इन विमानों को तैनात कर चुकी है। भुज और सिरसा में इनकी तैनाती अगले दो महीने में हो जाएगी। इसके बाद तंजावुर में इनका स्क्वाड्रन गठित होगा। तेजपुर और छाबुआ को बैकअप देने के लिए हाशिमारा और कलईकुंडा में सुखोई स्क्वाड्रन तैयार रहेंगे। तंजावुर में तैनात सुखोई हिंद महासागर के आकाश को अभेद्य बनाएंगे

चंबल में तैयार हो रही दूसरी फूलन देवी!

भोपाल/भिंड।चंबल के डाकुओं को लगता है राजनीति भाने लगी है। यही कारण है कि फूलन देवी और सीमा परिहार जैसी कुख्यात दस्यु सुंदरियों की देखादेखी एक और खूबसूरत डकैत रेणु यादव बीहड़ में जिंदगी गुजारने के बाद अब राजनीति के अखाड़े में उतरने की तैयारी में हैं।

दस्यु सुंदरी रेणु यादव समाजवादी पार्टी ज्वॉइन करने की जुगत भिड़ा रही हैं। इसके लिए वे यूपी के युवा सीएम अखिलेश यादव से लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव तक से मुलाकात कर उन्हें रिझाने की कोशिश कर चुकी हैं।

बीहड़ में रहने के बावजूद इस दस्यु सुंदरी का कहना है कि उसने कभी कोई क्राइम नहीं किया। यह दीगर बात है कि चंबल के बीहड़ में डकैत चंदन यादव के गिरोह में रहने के कारण पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या, अपहरण और डकैती के करीब दो दर्जन केस दर्ज किए हैं।

एक ऐसा 'योगी' जिसने 15 साल में खड़ी कर दी 22,000 करोड़ की दौलत

सितंबर 2012 में बिजनेस के जानकार एक ब्लॉगर ने आईटीसी लिमिटेड के चेयरमैन वाईसी देवेश्वर से एक मुलाकात के बाद अपने ब्लॉग पर लिखा कि देवेश्वर को एक घंटे सुनना किसी बिजनेस स्कूल में दो साल पढ़ाई करने के बराबर है। वैसे देवेश्वर के बारे में यह कोई नई बात नहीं है। आज पूरी दुनिया उनकी काबिलियत का लोहा मान चुकी है। आईटीसी में वे जबसे आए हैं, कंपनी रोजाना नए आयाम स्थापित कर रही है। आईटीसी को सिगरेट बनाने वाली कंपनी से मल्टी डाइवर्सीफाइड कंपनी बनाने का सबसे अधिक श्रेय उन्हें ही जाता है।





आईटीसी कंपनी ने एफएमसीजी, होटल्स, पेपर एंड पैकेजिंग और एग्री बिजनेस आदि में जबरदस्त सफलता हासिल की है। वे हमेशा सकारात्मक नजरिए से समस्याओं को देखते हैं। इसी वर्ष फरवरी में एक कार्यक्रम के दौरान आईटीसी की अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बिजनेस में कई बार रिस्क न लेना ही सबसे बड़ा रिस्क हो जाता है। वे कहते हैं कि जोखिम उठाने में ही सफलता की गुंजाइश बढ़ती है।

Tuesday, November 6, 2012

इथोपिया के अनपढ़ बच्चों ने 5 महीने में हैक किया एंड्रायड


तीसरी दुनिया के देशों में कई साल पहले सस्ती शिक्षा मुहैया कराने के लिए 'एक बच्चा एक लैपटॉप' प्रोजेक्ट शुरू किया गया था।
इस प्रोजेक्ट की सीमाओं को जांचने के लिए वॉलंटियर्स ने इथोपिया में हाल ही में एक प्रयोग किया। उन्होंने दो गांवों में हर बच्चे के लिए टैबलेट एक डिब्बे में रखकर भेजा।
गांव में शिक्षा दर शून्य है, कोई स्कूल नहीं था। उन्होंने बच्चों को यह भी नहीं बताया गया कि टैबलेट को प्रयोग कैसे करेंगे। मगर, टैब मिलने के चार मिनट के अंदर एक बच्चे ने ऑन/ऑफ बटन खोज लिया और उसे चालू कर लिया।
पांच दिन के अंदर हर बच्चा करीब 42 एप्स प्रयोग करने लगा। पांच महीने के अंदर उन्होंने एंड्रायड को हैक कर लिया।
इतना ही नहीं बच्चे अपने माता-पिता को भी पढ़ाने के लिए कंप्यूटर का प्रयोग कर रहे थे।

इस जांबाज को 'दर्द' दे गई युवराज की वापसी

गाजियाबाद. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए रणजी मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने दिल्ली पर धमाकेदार 6 विकेट की जीत दर्ज की। यूपी के सभी खिलाड़ी इस जीत से बेहद खुश थे, लेकिन उनके कप्तान सुरेश रैना के मन में अलग हलचल चल रही थी। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में सेलेक्ट नहीं होने से उनका दिल टूट गया था।
एक कहावत है, आप फेल हो जाओ तो बुरा लगता है, लेकिन यदि आपका दोस्त अच्छे नंबरों से पास हो जाए तो और भी दुख होता है। कुछ दिन पहले तक अपने दोस्त युवराज सिंह की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी पर रैना बहुत खुश नजर आ रहे थे, लेकिन टेस्ट टीम के ऐलान के बाद यह खुशी कहीं काफूर सी हो गई।
रैना चाहे अपने दुख को शब्दों में जाहिर करें या नहीं, लेकिन उनके व्यवहार ने मन की कुंठा को सामने ला दिया।