Saturday, October 15, 2011

अच्छी नौकरी चाहिए तो गुजरात के इस शहर में जाइए


नौकरी की तलाश करने वालों के लिए बढ़िया खबर है। गुजरात का एक शहर बड़ी तेजी से रोजगार का बहुत बड़ा ठिकाना बनता जा रहा है।

जी हां, शहर है गुजरात का सानंद और यहां नौकरियों की बरसात होने वाली है। दरअसल इस शहर में टाटा मोटर्स के बाद कई और कंपनियां तेजी से अपने प्लांट लगाने आ रही हैं। इनमें फोर्ड और अब पीजो है। यह फ्रांसीसी कंपनी सानंद में अपना प्लांट लगाने को तैयार है। कल उसके अधिकारियों ने गुजरात सरकार के साथ मुख्य मंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने एक करार किया जिसमें नया प्लांट लगाने की बात है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि पीजो इस प्लांट के विकास में 4,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी और इसके लिए सानंद में 600 एकड़ जंमीन का अधिग्रहण करेगी।
पीजो यहां एक कारखाना लगाएगी जिसमें 1,65,000 लाख गाड़ियां सालाना बनेंगी। यह कारखाना 2014 में चालू होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इससे 30,000 लोगों का सीधे या अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। इसके अलावा अगर इसका विस्तार होगा तो और लोगों को भी नौकरियां मिलेंगी।
सानंद में फोर्ड का एक प्लांट और लग रहा है जिसमें लगभग इतने ही लोगों को रोजगार मिलेगा। अब कई कार कंपनियों ने वहां प्लांट लगाने की इच्छा जताई है। इससे बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।


No comments:

Post a Comment