Thursday, January 12, 2012

'खेल में एंटर हुई राजनीति ने श्रीलंकाई चीतों को किया 43 रन पर ढेर'


कोलंबो. दक्षिण अफ्रीका में टीम की शर्मनाक हार के बाद श्रीलंकाई खेल मंत्री महिंदानंदा अलुथमगे ने इस प्रदर्शन के लिए क्रिकेट बोर्ड में चल रही राजनीति को जिम्मेदार ठहराया है। श्रीलंका दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में महज 43 रन पर ऑल आउट हो गई।

2011 वर्ल्डकप की उप-विजेता टीम की ऐसी दुर्गति पर खेल मंत्री बेहद नाराज हैं।

उल्लेखनीय है कि बुधवार रात हुए वनडे में श्रीलंका टीम रिकार्ड 258 रन से हार गई। वनडे क्रिकेट इतिहास की यह तीसरी सबसे बड़ी पराजय है। श्रीलंकाई टीम 302 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 20.1 ओवर में सिमट गई।

श्रीलंकाई टीम के चार बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। कोसला कुलसेखरा ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। शेष 10 बल्लेबाज 10 का आंकड़ा तक नहीं छू सके।

No comments:

Post a Comment