Monday, June 27, 2011

...तो इसलिए रात 12 बजे कभी न दें जन्मदिन की बधाई


जिस दिन कोई व्यक्ति जन्म लेता है वह उसके लिए बहुत विशेष दिन होता है। इसीलिए हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन को लेकर मन में एक विशेष उत्साह रहता है। इसीलिए इस दिन को लोग सेलीब्रेट करते हैं। जन्मदिन के दिन किसी भी व्यक्ति को बधाई देने पर उसे लगता है कि बधाई देने वाले का उससे आत्मीय जुड़ाव है।

इसीलिए आजकल दोस्त हो या रिश्तेदार किसी भी करीबी का जन्मदिन होने पर उसे सबसे पहले बधाई देने के लिए वर्तमान में रात को 12 बजे बधाई देने का चलन है। विशेषकर युवाओं में यह चलन बहुत अधिक बढ़ गया है। लेकिन यदि हमारी संस्कृति या धर्मशास्त्रों के नजरिए से समझे तो यह सही नहीं है। दरअसल रात्रि के 12 बजे वातावरण में रज-तम कणों की मात्रा अधिक होती है, इस समय तामसिक या नकारात्मक शक्तियां अधिक प्रभावी रहती हैं।

इसीलिए उस समय दी गई शुभकामनाएं फलदायी नहीं होती हैं। हिंदू संस्कृति के अनुसार दिन सूर्योदय से आरंभ होता है और दूसरे दिन सूर्योदय पर खत्म होता है । मान्यता है कि सुबह का समय ऋषि-मुनियों की साधना का समय है, इसलिए वातावरण में सात्त्विकता अधिक होती है और सूर्योदय के पश्चात् दी गई शुभकामनाएं फलदायी सिद्ध होती हैं। इसीलिए जन्मदिन की बधाई सुबह ही देनी चाहिए।

कुछ पैसों के लिए धोनी ने उड़ा दिया हरभजन सिंह का मजाक!


नई दिल्ली. पैसा इंसान से कुछ भी करवा सकता है, ये बात अब साबित हो गई है। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ पैसों के लिए अपने ही टीम के अहम सदस्य हरभजन सिंह की सरेआम बेइज्जती कर दी। टीवी पर आ रहे मैकडॉवेल के विज्ञापन में धोनी हरभजन सिंह का मखौल उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि हरभजन सिंह और गौतम गंभीर रॉयल स्टेग के विज्ञापन में मैक इट लार्ज की टैग लाइन बोलते नजर आते हैं। धोनी के नए एड में एक सरदार को दिखाया गया है जो कि हरभजन जैसी लाइनें बोलता है और धोनी उनका मखौल उड़ाते हुए अपने ब्रांड को बेहतर बताते हैं।

वैसे इस एड का टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में तो कोई असर नहीं दिखेगा, लेकिन टीवी पर तो धोनी ने दिखा दिया कि पैसा बोलता है।

गिरते-गिरते लिज हर्ले ने खोला शेन वार्न की नई जवानी का राज


लंदन. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान शेन वार्न ने आईपीएल में पूरी राजस्थान रॉयल्स टीम को बहुत अच्छी तरह से संभाला था, लेकिन अपनी गर्लफ्रेंड लिज हर्ले को संभालने में वो नाकाम रहे। इंग्लैंड में एक समारोह के उद्घाटन के लिए पहुंची लिज हर्ले अचानक से सीढ़ियों से फिसली और वार्न के कदमों में गिर पड़ीं, लेकिन वार्न उन्हें पकड़ नहीं पाए।

हुआ कुछ यूं कि वार्न और हर्ले इंग्लैंड के कॉट्सवोल्ड्स में एंपनी सर्कस के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। लिज हर्ले सीढ़ियों से उतर रही थीं, तभी अचानक वो अपनी हील पर लड़खड़ा गईं।

हालांकि हर्ले को ज्यादा चोट नहीं लगी लेकिन उसके बाद वो दिनभर वार्न का हाथ थामे घूमती नजर आईं। बाद में हर्ले ने ट्विटर पर लिखा कि घबराने की कोई बात नहीं है मुझे चोट नहीं लगी है।

मेले में शेन वार्न की दीवानगी के बारे में बताते हुए हर्ले ने लिखा, यहां सभी लड़के शेन वार्न के दीवाने हो रहे हैं। हर्ले ने अपने ब्वायफ्रेंड का बचाव करते हुए कहा, वार्न ने ना कोई सर्जरी करवाई है और ना कोई मेक अप लगाया है। वार्न का गुनाह बस इतना है कि वो मेरा मोइसचराइजर चुराकर लगाते हैं।

युवराज ने सरेआम किया अपने करियर का काला सच


नई दिल्ली. टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी युवराज सिंह अब अपने करियर की गलतियां गिन रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर युवराज ने अपने करियर के कुछ कड़वे पलों को उजागर किया है।
युवराज सिंह ने लिखा है, "मैंने अपने करियर में 9000 शॉट खेलने से चूका हूं। साथ ही मैं अपनी जिंदगी में अबतक लगभग 300 मैच हारा हूं।"
युवराज सिंह द्वारा अचानक से किए गए ये ट्वीट उनकी निराशा दिखाते हैं। युवराज सिंह अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास कर रहे हैं। युवराज ने ये भी कहा कि उनके करियर में टीम ने 6 बार उन पर मैच विनिंग शॉट खेलने का भरोसा जताया, लेकिन वो कुछ ही बार सफल हो सके।
वेस्ट इंडीज दौरे से बाहर रहे युवराज सिंह अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए तैयारियां कर रहे हैं। युवराज सिंह निमोनिया कि वजह से नहीं जा सके थे, लेकिन अब उनका कहना है कि वो 100 फीसदी फिट हैं।

भारतीय कंपनियों ने बचाई अमेरिकियों की नौकरी!



एक दौर था जब अमेरिकी कंपनियों की बदौलत हजारों भारतीय प्रोफेशनल्स को रोजगार मिलता था। लेकिन अब माजरा बिल्कुल अलग है। बीते कुछ सालों के दौरान भारतीय कंपनियों के चलते अमेरिका में हजारों लोगों की नौकरियां बच गई हैं। क्योंकि इस दौरान भारतीय कंपनियों ने स्थानीय लोगों को रोजगार देना जारी रखा। भारत के जाने माने बिजनेस परिसंघ सीआईआई के एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

इंडियन रूट्स, अमेरिकन सोल : लुक एट इंडियन कंपनीज इन द यूएस इकॉनमी नाम से जारी की गई इस रिपोर्ट में अमेरिका में भारतीय कंपनियों द्वारा निवेश तथा रोजगार पर प्रकाश डाला गया है। यह रिपोर्ट सीआईआई-इंडिया बिजनेस फोरम की 35 सदस्य कंपनियों के सर्वेक्षण पर आधारित है। इसके अनुसार 2005 के बाद से लगभग तिहाई भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में अपने परिचालन में नई भर्तियां कीं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ये 35 कंपनियां अमेरिका के 40 राज्यों तथा कोलंबिया में कुल मिलाकर 60,000 से अधिक लोगों को रोजगार दे रही हैं और इन कंपनियों के 80 प्रतिशत कर्मचारी स्थानीय हैं।

रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि भारतीय कंपनियों ने 2005 के बाद अमेरिकी कंपनियों के अधिग्रहण से 2,585 रोजगार बचाए हैं।

खुशखबरी: बैंक और रेलवे में नौकरियां ही नौकरियां

सरकारी नौकरी करने का मन बना रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आने वाले दिनों में बैंकिंग, अर्धसैनिक बल, रेलवे, बीमा जैसे विभागों में लाखों लोगों को नौकरी की सौगात मिलने वाली है। आपको बता दें कि इस वर्ष की पहली छमाही के लिए अब तक इन विभागों में 50 हजार से अधिक पदों के विज्ञापन निकाले जा चुके हैं।

बैंकिंग सेक्टर की बात करें तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न स्तर पर 6,113 पद, इलाहाबाद बैंक ने पीओ के 1,500 पद, पंजाब नेशनल बैंक ने विभिन्न स्तरों पर 6,428 पद, कॉरपोरेशन बैंक ने कलर्क के 1,000 पद, आंध्र बैंक पीओ के 450 पद और कलर्क के 1,000 पद, कांगड़ा सेंट्रल कोआपरेशन बैंक ने 354 पद, बैंक ऑफ बड़ौदा ने पीओ के 900 पदों के लिए विज्ञापन दिया है।

इसी तरह करीब 15 लाख कर्मचारियों वाली भारतीय रेल में भी बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सामने आ रहे हैं। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने 2011-12 के रेल बजट में इस वित्त वर्ष के दौरान 1.75 लाख रिक्त पदों को भरे जाने की घोषणा की थी। इसके तहत ग्रुप सी के 1,12,560 पद, ग्रुप डी में 58,329 पद तथा ग्रुप ए और बी के 1,549 पदों को एकल परीक्षा के माध्यम से भरा जाएगा।

रेल बजट घोषणा के अनुरूप, रेलवे ने कांस्टेबलों के 11,952 पदों के लिए विज्ञापन दिया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे में विभिन्न स्तर पर 2,817 पदों के लिए विज्ञापन दिया गया है। दक्षिण पश्चिम रेलवे में पूर्व सैनिकों के लिए 987 पद और उत्तर रेलवे में पूर्व सैनिकों के लिए 2,116 पदों का विज्ञापन दिया गया है।

एसएससी के तहत बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ और एसएसबी में सिपाही की भर्ती योजना के तहत 3,970 पदों के लिए विज्ञापन दिया गया है। इसी तरह असम राइफल्स में कांस्टेबलों के 880 पदों के लिए विज्ञापन दिया गया है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने विभिन्न स्तरों पर 7,540 पदों के लिए विज्ञापन दिया है।

भारत के इन 'आठ युवाओं’ ने कर दिया कमाल!


दुनियाभर में भारतीय प्रोफेशनल्स का डंका बज रहा है। और बात अगर युवा चेहरों की हो तो यहां भी भारत किसी मुल्क से कम नहीं है। इस बात का अंदाजा ग्लोबल टेलीकाम्स बिजनेस यानी जीटीबी की ताजा लिस्ट को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है।



दरअसल जीटीबी ने टेलीकॉम बिजनेस से जुडे दुनियाभर के 40 युवा चेहरों को लेकर एक लिस्ट जारी की है। ये सभी लोग 40 साल से कम उम्र के हैं। खास बात यह है कि ‘40 अंडर 40’ के नाम से जारी की गई इस लिस्ट में भारतीय मूल के आठ लोगों को जगह मिली है।

इस लिस्ट में टाटा कम्युनिकेशंस के श्रीनिवास अडेपल्ली, एयरसेल के पंकज अग्रवाल, भारतीय एयरटेल के अजय चितकारा, टाटा टेली सर्विसेज की गौरी रायजादा, एयरटेल केन्या के रेने मेजा, एक्सपोंशियल-ई के मुकेश बवीसी, श्याम नेटवर्क्सव के उदित मेहरोत्रा तथा नोकिया सीमेंस नेटवर्क्सत के उपेंद्र पोरांकी है।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पिछले साल इस सूची में भारतीय मूल से केवल श्रीनिवास अडेपल्ली का नाम ही शामिल था।