Thursday, April 5, 2012

भूख ने किया ऐसा मजबूर, दिल पर पत्थर रख लिया कठोर फैसला


शिमला/सरकाघाट. प्रदेश सरकार ने भी बेटी है अनमोल योजना को घर घर पहुंचाया हो लेकिन फिर भी बेटों के बजाय बेटियां को आज भी लावारिस छोड़ा जा रहा है। ऐसा ही वाक्या उपमंडल सरकाघाट में घटित होने से ममता को शर्मशार किया है।



उपमंडल की चांदी पंचायत के चम्याणु गांव के प्रकाश चंद व पत्नी रेखा ने अपनी 4 मासूम बेटियां सिमरन(16), शांति (6), कांहा(3) व दूधमूही बच्ची प्रिया(7 माह) को भूखे मरने को छोड़ दिया है। वृद्ध दादी मैना देवी(76), बीडीसी सदस्य सलोचना देवी, पंचायत प्रधान प्रेमपाल, महिला मंडल प्रधान सावित्री देवी ने एसडीएम से उन्हें पालने में असमर्थता जाहिर करते हुए बच्चों को अनाथालय भेजने की फरियाद की। दादी का कहना है कि पति की मौत के बाद न ही उसके पास घर है और न खाने के लिए राशन।



कोट

प्रतिनिधिमंडल को सामूहिक शपथ पत्र, ग्राम पंचायत नबाही का प्रस्ताव व तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय से बच्चों का अनाथालय भेजने का फार्म भरे जाने को कहा है। शीघ्र बच्चों को अनाथालय भेजा जा सके। साथ ही बच्चों को लावारिस छोड़ने वाले मां बाप को ढूंढने के भी निर्देश दिए गए हैं। -किशोरी लाल, एसडीएम सरकाघाट।

टच स्क्रीन की ऐसी दीवानगी, आप भी हो जाएंगे हैरान

इंदौर। बटन वाले मोबाइल आउट डेटेड हो गए हैं। इनकी जगह टच स्क्रीन मोबाइल ने ले ली है। मोबाइल स्टोर्स के आंकड़े बताते हैं 70 फीसदी से ज्यादा यूजर टच-स्क्रीन मोबाइल ही खरीद रहे हैं।

शहर के मोबाइल मार्केट में पिछले साल तक रोजाना करीब 200 टच स्क्रीन मोबाइल बिकते थे, जबकि एक साल में यह संख्या 400 से ज्यादा हो गई है। हालांकि टच स्क्रीन सेगमेंट में चायना के मोबाइल्स ने ब्रांडेड कंपनियों को पीछे छोड़ रखा है। हर पखवाड़े चाइना मोबाइल के 20 से ज्यादा मॉडल लॉन्च हो रहे हैं। इंदौर के मार्केट से आसपास के क्षेत्रों में रोजाना दो हजार से भी ज्यादा चायना के टच स्क्रीन मोबाइल जा रहे हैं।

कंपनियों के डीलर्स और शॉप संचालकों का कहना है टेक्नोलॉजी सस्ती होने से तकरीबन सभी कंपनियों ने कम रेंज में टच स्क्रीन मोबाइल लॉन्च किए हैं। दो हजार से 35 हजार तक की रेंज में होने से हर वर्ग इसे खरीदने में सक्षम है।

एमोलैड टेक्नोलॉजी

टच स्क्रीन मोबाइल के पुराने मॉडल में डिस्प्ले ज्यादा सेंसेटिव होने से इसे ऑपरेट करने के लिए स्टिक की जरूरत थीं। एमोलैड टच स्क्रीन टेक्नोलॉजी से फीचर्स ज्यादा सुविधाजनक हो गए हैं। लगातार कई मैसेज टाइप करने के बाद भी अंगुलियों में दर्द नहीं होता। थोक मोबाइल विक्रेता बलराम आडियानी कहते हैं एंड्राइड एप्लिकेशन आने के बाद टच स्क्रीन पर काम करना आसान हो गया है। 100 में से 70 कस्टमर्स का रुझान टच स्क्रीन की तरफ ही है।

40 प्लस हैं दूर

नोकिया के डीलर शैलेष शाह कहते हैं छोटे साइज के मोबाइल का क्रेज बढ़ रहा है। की-पेड न होने से कॉम्पैक्ट साइज के मोबाइल्स में स्क्रीन बड़ा आ रहा है। गेम्स, वीडियो और फोटो देखने में यह ज्यादा उपयोगी होता है। की-पेड की लाइफ लिमिट होने से बार-बार खराब होने की परेशानी बनी रहती है। सेमसंग डीलर अरविंद जैन कहते हैं मैसेज और इंटरनेट चलाने में टच स्क्रीन ज्यादा सुविधाजनक होने से यूथ इसे पसंद कर रहे हैं।

इंदौर। गुरुवार को प्रदेश में सभी बैंक खुले रहेंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को विज्ञापन जारी कर कहा था कि गुरुवार (5 अप्रैल) को महावीर जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे लेकिन ऐसा है नहीं। दरअसल पूरे देश में महावीर जयंती की छुट्टी 5 अप्रैल को मनाई जाएगी लेकिन म.प्र. सरकार ने नेगोशिएबल एक्ट के कारण इस छुट्टी को एक दिन पहले यानी 4 अप्रैल को शिफ्ट कर दिया था। इस कारण प्रदेश में एसबीआई सहित सभी बैंकों ने महावीर जयंती की छुट्टी बुधवार को ही मना ली। मुंबई मुख्यालय से विज्ञापन जारी करते वक्त अधिकारियों ने इस बात का ध्यान नहीं रखा जिससे म.प्र. के संदर्भ में यह विज्ञापन गलत हो गया। गुरुवार को बैंक खुले रहने की पुष्टि एसबीआई के रीजनल मैनेजर अजय त्रिपाठी ने भी की है। केंद्रीय कार्यालय आज से चार दिन बंद- केंद्रीय कार्यालय गुरुवार से रविवार तक चार दिनों तक बंद रहेंगे। महावीर जयंती की छुट्टी केंद्रीय कार्यालयों में गुरुवार को ही मनाई जाएगी। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण यह दफ्तर बंद रहेंगे। अधिकांश केंद्रीय कार्यालयों में फाइव-डे वीक रहता है इसलिए शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी। हालांकि शनिवार को डाक विभाग और बीएसएनएल का दफ्तर खुला रहेगा। वहीं राजकीय कार्यालय गुरुवार को खुले रहेंगे लेकिन शुक्रवार को बंद रहेंगे।

इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने सहकारिता विभाग के उपायुक्त कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक राकेशकुमार नाहर (जैन) को एक सहकारी संस्था के अध्यक्ष से 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी ने संस्था के ऑडिट के लिए पांच लाख रुपए मांगे थे। उसे भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर मुचलके पर रिहा कर दिया गया। उसके रिकार्ड की जांच कर कुछ दस्तावेज जब्त किए गए।

70 वर्षीय फरियादी सरदार हरिसिंह पिता तेजासिंह गांधी 1996-97 से एकता गृह निर्माण सहकारी संस्था के अध्यक्ष हैं। बैराठी कॉलोनी में उनकी कोल्ं्रिडक की दुकान व वहीं संस्था का कार्यालय है। संस्था की तेजपुर गड़बड़ी में एक एकड़ से अधिक जमीन है, जो विकास प्राधिकरण में उलझी हुई है। प्राधिकरण ने अपनी योजना में शामिल करने के लिए यह जमीन अधिग्रहित की है। इसके खिलाफ संस्था ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसी को लेकर सवाल उठाते हुए निरीक्षक ने ऑडिट के बदले रिश्वत की मांग की थी।

फरियादी ने लोकायुक्त एसपी वीरेंद्रकुमार सिंह से शिकायत की। योजना के तहत बुधवार शाम 4.05 बजे आरोपी जैसे ही सरदार हरिसिंह की दुकान पर पहुंचा और 50 हजार रुपए लिए, वैसे ही लोकायुक्त दल ने उसे पकड़ लिया। आरोपी वर्ष 09 में शाजापुर से स्थानांतरित होकर आया था और उपायुक्त कार्यालय में शिकायत शाखा का प्रभारी भी था।

फोन आया, रिकार्ड जांचा, रिश्वत मांगी..

सरदार हरिसिंह ने लोकायुक्त अफसरों को अधिकृत बयान में कहा कि निरीक्षक नाहर का गत फरवरी में फोन आया था। 25 मार्च को वह कार्यालय पहुंचा और रौब जमाते हुए ऑडिट के लिए पांच लाख रुपए की मांग की। 26 मार्च को फिर आया और रिकार्ड की जांच की। कुछ निशान लगाए और बेलेंसशीट साथ ले गया किंतु दस्तखत नहीं किए। अध्यक्ष ने आरोपी से दस्तखत करने का कहा तो उसने कहा-इसके पांच लाख रुपए लगेंगे। अध्यक्ष को डराया कि जो जमीन मिली है वह महंगी है और ऑडिट नहीं होगा तो जमीन नहीं मिलेगी।

अध्यक्ष ने कहा कि नौ लाख रुपए में जमीन खरीदी है और पांच लाख रुपए रिश्वत मांग रहे हो। इस पर निरीक्षक ढाई लाख रुपए पर आ गया। फरियादी की बैराठी कॉलोनी स्थित दुकान पर बुधवार शाम चार बजे मुलाकात का समय तय हुआ, जिसमें पहली किश्त के रुप में एक लाख रुपए देना थे। सरदार हरिसिंह ने 50 हजार रुपए दिए तो निरीक्षक ऐतराज करने लगा। इस पर उसे बताया कि अभी इतने रुपए का ही इंतजाम हुआ है।

एसबीआई ने ऐसा क्या जारी कर दिया, जिससे कनफ्यूज हुए लोग

इंदौर। गुरुवार को प्रदेश में सभी बैंक खुले रहेंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को विज्ञापन जारी कर कहा था कि गुरुवार (5 अप्रैल) को महावीर जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे लेकिन ऐसा है नहीं।


दरअसल पूरे देश में महावीर जयंती की छुट्टी 5 अप्रैल को मनाई जाएगी लेकिन म.प्र. सरकार ने नेगोशिएबल एक्ट के कारण इस छुट्टी को एक दिन पहले यानी 4 अप्रैल को शिफ्ट कर दिया था।

इस कारण प्रदेश में एसबीआई सहित सभी बैंकों ने महावीर जयंती की छुट्टी बुधवार को ही मना ली। मुंबई मुख्यालय से विज्ञापन जारी करते वक्त अधिकारियों ने इस बात का ध्यान नहीं रखा जिससे म.प्र. के संदर्भ में यह विज्ञापन गलत हो गया। गुरुवार को बैंक खुले रहने की पुष्टि एसबीआई के रीजनल मैनेजर अजय त्रिपाठी ने भी की है।

केंद्रीय कार्यालय आज से चार दिन बंद- केंद्रीय कार्यालय गुरुवार से रविवार तक चार दिनों तक बंद रहेंगे। महावीर जयंती की छुट्टी केंद्रीय कार्यालयों में गुरुवार को ही मनाई जाएगी। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण यह दफ्तर बंद रहेंगे। अधिकांश केंद्रीय कार्यालयों में फाइव-डे वीक रहता है इसलिए शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी। हालांकि शनिवार को डाक विभाग और बीएसएनएल का दफ्तर खुला रहेगा। वहीं राजकीय कार्यालय गुरुवार को खुले रहेंगे लेकिन शुक्रवार को बंद रहेंगे।

फेसबुक इस्तेमाल करने वालों के लिए आ गई फायदे की खबर!

अगर आप फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं तो अब आपको ज्यादा सहूलियत होने जा रही है क्योंकि फेसबुक अब आपकी जबान समझेगा। फेसबुक ने एक बड़ी पहल करते हुए मोबाइल के जरिए हिंदी के अलावा सात भारतीय भाषाओं में फेसबुक की पहुंच उपलब्ध कराने की घोषणा की है।



आपको बता दें कि अभी तक फेसबुक को केवल अंग्रेजी में ही इस्तेमाल किया जा सकता था। फेसबुक इसे अगले कुछ महीने से चरणबद्ध तरीके से पेश करेगा। देश में फेसबुक के 5 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। और अमेरिका के बाद भारत फेसबुक का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। भारत में फेसबुक को हिंदी के अलावा गुजराती, मराठी, कन्न्ड, तमिल, मलयालम, पंजाबी और बंगाली में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

छात्रा को करना था बदनाम, हैक कर लिया FB अकाउंट

उदयपुर. सेक्टर तीन स्थित एक हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा का फेसबुक अकाउंट हैक कर उस पर आपत्तिजनक सामग्री डालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में छात्रा ने एक युवक के खिलाफ ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कराया है।

हिरणमगरी पुलिस के अनुसार हॉस्टल में रहने वाली इस छात्रा ने सजातीय युवक जयप्रकाश चौधरी के खिलाफ यह मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी ने उसकी फेसबुक आईडी हैक करने के बाद उस पर गलत सूचना और आपत्तिजनक सामग्री अपलोड कर दी। युवक पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप है।

नंदिनी के बिग फार्मूले के आगे फेल हो गए गणितज्ञ और साइंसदान

बठिंडा. बठिंडा की नंदिनी मात्र 12 वर्ष की है। उसकी कैलकुलेशन और इमेजिनेशन बड़े-बड़े गणितज्ञों और साइंसदानों को मात करती है। धरती पर अभी तक 2012 वर्षो और आने वाले वर्षो का एक भरपूर कैलेंडर उसके दिमाग में है। आप किसी भी साल की तारीख उसे बताएं, वह झट से बता देगी कि इस दिन कौन सा वार है।
आप कितने सैकड़ों या हजारों में उसे एक चार्टशीट पढ़ने के लिए दें, एक बार पढ़ने के बाद वह क्रम से उसे बिना पढ़े ऊपर से नीचे या फिर नीचे से ऊपर ज्यों का त्यों सुना देगी। गजब की याददाश्त वाली इस बच्ची पर साउथ कोरिया की एक कंपनी ने डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाई है।
इंग्लैंड की आरएचआर (रिकार्ड होल्डर रिपब्लिक बुक ऑफ यूके)में सबसे टॉप सूची में नाम दर्ज करवा चुकी नंदिनी विलक्षण प्रतिभा की धनी होने के बावजूद गरीबी के हाथों मजबूर है। एक अदद कंप्यूटर के लिए उसके पिता सत्ता और प्रशासन की दहलीज पर कई बार दस्तक दे चुके हैं पर हर जगह या तो निराशा मिली या फिर आश्वासन।
बेजोड़ सॉफ्टवेयर बनाने का सपना
धोबियाना रोड पर रह रहा नंदिनी का परिवार बेहद गरीब है। डीएवी पब्लिक स्कूल में 8वीं की छात्रा नंदिनी कहती है, ‘हाईटेक कंप्यूटर मिलने पर ऐसा सॉफ्टवेयर बनाऊंगी जो आदमी का दिमाग पढ़ सकेगा। इस सॉफ्टवेयर से गुजरे वक्त और भविष्य की जानकारी हासिल की जा सकेगी।’ नंदिनी के पिता हेमराज सांखला ने बताया कि 2010 में डाक्यूमेंटरी बनाने आई टीम ने सहायता के बदले साउथ कोरिया आने की बात कही, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। वे चाहते हैं कि नंदिनी भारत में ही रहकर ही देश का रोशन करे।
छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धियां
नौ वर्ष की उम्र में यूके की रिकॉर्ड होल्डर बुक में नाम दर्ज करवाया। गुजरे समय की सटीक इमेजिनेशन। साउथ कोरिया की कंपनी एजुकेशन ब्राडकास्टिंग ने 2010 में डाक्यूमेंट्री तैयार की। इसे कोरियन बच्चों की मेमोरी शॉर्प करने के लिए तैयार किया गया।
नंदिनी जैसे असाधारण बच्चे करोड़ों में एक होते हैं। जरूरत है इन्हें अच्छा माहौल व सपोर्ट करने की। असाधारण बच्चों को यदि सही दिशा मिले तो देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर सकते हैं। ऐसे हीरे को सही समय और तरीके से तराशने की जरूरत है।
-डॉ. निधि गुप्ता. मनोविशेषज्ञ