Friday, April 6, 2012

अब सचिन की सिफारिश कर रहे हैं टीम इंडिया के उप-कप्तान

बेंगलुरू. भारतीय क्रिकेट के नए सुपर स्टार विराट कोहली ने कहा कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मिलना चाहिए। टीम इंडिया के वनडे उपकप्तान विराट ने कहा, सचिन भारत रत्न के सच्चे हकदार हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई भी उनके अंतरराष्ट्रीय शतकों के महाशतक के रिकॉर्ड के आसपास भी पहुंच पाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के उपकप्तान विराट ने कहा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद वह खुद इस बार काफी रिलैक्स महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं आईपीएल-5 को लेकर उत्साहित हूं। पिछले सत्र में मुझे खुद को साबित करना था क्योंकि आईपीएल तीन में मैं बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था। इसलिए इस बार मैं सहज महसूस कर रहा हूं।

विराट ने कहा कि इस समय उनका आत्मविश्वास काफी ऊंचा है और वह बेंगलुरू टीम की संभावनाओं के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं मैच दर मैच आगे बढ़ूंगा और उसी हिसाब से तैयारी करुंगा। हमारे पास १६ मैच हैं जो सभी के लिए कड़ी चुनौती है।

Thursday, April 5, 2012

Youngest Police Commisioner


१० साल के अनिकेत को एक दिन के लिए अहमदाबाद का पुलिस कमिश्नर बनाया गया |

१० साल का अनिकेत जो एक गरीब दलित परिवार से आता है और जन्म से ही कई गम्भीर बीमारियो से पीड़ित है . जिससे ये बच्चा स्कूल नही जा सका और पिछले दो साल से लगातार अहमदाबाद के सिविल होस्पिटल मे भर्ती है |

अनिकेत की इच्छा पढकर पुलिस अधिकारी बनने की थी लेकिन बीमारी के कारण वो पढ़ ही नही सका .. एक दिन उसने अस्पताल मे एक संस्था मेक यूर विश को अपनी इच्छा मे बारे मे बताया फिर उस संस्था ने मुख्यमंत्री कार्यालय मे उसकी इच्छा भेजी ..फिर मोदी जी ने तुरंत उसे एक दिन के लिए पुलिस कमिश्नर बनाने का आदेश दिया ..

फिर अनिकेत आज पूरे दिन अहमदाबाद मे पुलिस कमिश्नर बनकर सरकारी गाड़ी मे भ्रमण किया और चार थानों का उसने निरीछण भी किया और कई आदेश भी दिये ..

किसी शायर ने खूब लिखा है कि " घर से मस्जिद बहुत दूर है ..चलो एक रोते हुए बच्चे को हँसाया जाए "

उसके माँ बाप आज उसकी खुशी देखकर भावुक हो रहे थे ..

Food in Focus

WGBH is calling up the foodie photographers in order to produce some fresh angles on appetizing edibles. The competition hosts strongly recommend using fresh ingredients rather than prepared meals. The deadline is 30 November though, so you’d best hurry and don’t leave your photos to spoil.
Top Prize
Winning photo’s appearance on TV stations WGBH 2, WGBH 44 as well as wgbh.org
Pro/Amateur
Open
Difficulty Level
Low: Free entry and there’s plenty of wonderful food types to help you get inspired

The Most Fun Games of 2011

The video games of 2011 that put smiles on our faces and points on our gamerscores.

What a year! 2011 has unleashed such a deluge of incredible titles across all genres and platforms that my backlog of games to play is a towering stack that looms larger than ever before.
With so many big hitters, it’s hard to know where to start with this mini-series of “end of the year round-up” articles. Over the final few weeks of the year I’ll be analyzing the highs and lows of 2011 for the games industry, its greatest achievements and biggest disappointments.
I’m going to start things off positively, since it was such a great year for gaming. Therefore, what follows is a list of the ten games I had the most fun playing in 2011.
Remember, these aren’t necessarily “the best” games of the year, as there are other titles that are technically more accomplished, engaging, visually impressive, etc. When making this list only one factor concerned me:

Minecraft has hit more than 13 million registered users, many of whom will be eagerly awaiting the major 1.8 Adventure Update

Blocky PC masterwork Minecraft has now collected over 13 million registered users, according to the game’s creator Markus Persson, or ‘Notch’ as he is better known.

UPDATE (09/15/11): Today’s new release of Minecraft 1.8.1 means that the Adventure Update is finally, officially upon us.
UPDATE (09/11/11): The beta version of Minecraft 1.8 Adventure Update was leaked early on Friday but it still contains a lot of bugs. You’ll have to wait just a little bit longer for the final fixed form of the update.
It’s been less than 3 months since Minecraft hit over 10 million players, with another spike in player numbers in large part due to the anticipation of the 1.8 Adevnture update. While the majority of that huge number of people have been happily playing on the free version of the game, more than 3.4 million have paid between 10-15 Euro for the full beta version complete with updates. Notch and Jeb (Jens Bergensten) posted some new screenshots recently showing what the major 1.8 ‘Adventure Update’ will look like, showing the promised NPC villages and moss-covered, abandoned ruins dotting the landscape (see pics).

छात्रा निकली हाईटेक, गूगल की मदद से झोंक रही थी आंखों में धूल

शिमला. पहले पर्चियां फिर फर्जी आंसरशीट। अब एक छात्रा इससे भी ज्यादा हाईटेक निकली। राजकीय कन्या महाविद्यालय में मोबाइल इंटरनेट की मदद से कैमिस्ट्री का पेपर दे रही एक छात्रा देते रंगे हाथ पकड़ी गई। मामला 21 मार्च का बताया जा रहा है।





कॉलेज प्रशासन ने छात्रा की आंसरशीट और मोबाइल कब्जे में लेकर इसे यूनिवर्सिटी प्रशासन के सुपुर्द कर दिया है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार 21 मार्च को बीएससी फाइनल ईयर की कैमिस्ट्री विषय की परीक्षा थी। छात्रा ने मोबाइल को साइलेंट मोड पर रख दिया।




जैसे ही परीक्षा शुरू हुई कि छात्रा ने क्लासरूम इंचार्ज की नजरों से बचते हुए मोबाइल इंटरनेट चलाना शुरू कर दिया। क्लासरूम इंचार्ज की नजर इस पर पड़ गई। बाद में इंचार्ज ने छात्रा की आंसरशीट ले ली और इसका मोबाइल भी कब्जे में ले लिया। प्रिंसिपल नरेश महाजन का कहना है कि छात्रा इंटरनेट की मदद से प्रश्नों का उतर लिख रही थी। शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रशासन तत्परता से काम करेगा।



लाइब्रेरी कार्ड से नकल
आरकेएमवी में बुधवार को फिलॉसफी विषय की परीक्षा दे रही एक छात्रा लाइब्रेरी कार्ड से नकल करते हुए पकड़ी गई। छात्रा अपने विषय के सभी मुख्य प्रश्नों के उतर अपने और अपनी सहेली के लाइब्रेरी कार्ड पर लिखकर आई थी। परीक्षा हॉल में बैठी यह छात्रा शिक्षकों से बचते हुए अपने लाइब्रेरी कार्ड के पिछले पन्नों पर लिखे जवाब को उतारने लगी।


लाइब्रेरी कार्ड पर पहले तो किसी को शक नहीं हुआ लेकिन बाद में एक शिक्षक ने इसकी चालाकी पकड़ ली। शिक्षक ने जब इसका लाइब्रेरी कार्ड चेक किया तो पता चला कि कार्ड के पिछले चार पन्ने उत्तरों से भरे पड़े हैं। वहीं, इसके पास से सहेली का एक लाइब्रेरी कार्ड भी बरामद हुआ।


इस पर भी कुछ उत्तर लिखे गए थे। शिक्षक ने इसकी शिकायत तुरंत केंद्र अधीक्षक और कॉलेज प्रिंसिपल नरेश महाजन को की। बाद में छात्रों से दोनों लाइब्रेरी कार्ड और आंसरशीट ले ली गई। प्रिंसिपल नरेश महाजन का कहना है कि छात्रा लाइब्रेरी कार्ड पर ही उतर लिखकर आई थी। शिक्षकों को नकल रोकने के निर्देश दिए गए हैं और इसी का नतीजा है कि इस बार करीब ६ मामले पकड़े गए।

मोटापे से हैं परेशान तो इस खबर को पढिए!


नई दिल्ली. यदि आप अपने शरीर को सही अनुपात में लाना चाहते हैं और वजन घटाना चाहते हैं तो गर्मियों के दिन इसके लिए एकदम उपयुक्त हैं। गर्मियों की शुरुआत हो गई है और इस मौसम में छरहरा होने के लिए आपको डाइटिंग करने की जरूरत नहीं है। दिल्ली स्थित मैक्स हेल्थकेयर की प्रमुख डाइटीशियन ऋतिका समादार बताती हैं कि इस मौसम में लोगों की खान-पान की आदतें स्वत: ही बदल जाती हैं।

समादार ने कहा, "सर्दियों की तुलना में गर्मियों में वजन कम करना अधिक आसान है क्योंकि इस मौसम में अधिक व्यायाम किया जा सकता है। इस मौसम में शरीर की कार्य प्रणाली धीमी हो जाने की वजह से आप ज्यादा नहीं खाते हैं। साथ ही आप तरल पदार्थ ज्यादा लेते हैं जो शरीर से अशुद्ध पदार्थो को दूर करते हैं।"

वजन कम करने का सबसे आधारभूत तरीका यह है कि आप बार-बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में भोजन लें। अपने भोजन को सुबह के नाश्ते, दोपहर के भोजन, शाम के नाश्ते व रात्रिभोज में बांटें।

फोर्टिस हेल्थकेयर में चिकित्सकीय पोषण विभाग की प्रमुख निधि एस. यादव बताती हैं, "दिन की शुरुआत हल्के गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने के साथ करनी चाहिए। जो लोग चाय पीते हैं, वे एक प्याला चाय के साथ मारी बिस्कुट खा सकते हैं और दो या तीन अखरोट या बादाम ले सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "दो घंटे के अंतराल के बाद आप सलाद या फल ले सकते हैं। दोपहर के भोजन में दो विभिन्न अनाजों के आटे से बनी दो चपातियां, एक कटोरी दाल व हरी सब्जियां होना चाहिए। शाम के नाश्ते में एक प्याला चाय और इडली या ढोकला या भुना चना ले सकते हैं।"

उन्होंने बताया, "रात्रिभोज में सब्जियों का सूप, ब्राउन ब्रेड या चपाती और सब्जी लेना चाहिए। यदि सोने के लिए जाने से पहले कोई भूख महसूस करे तो वह एक गिलास दूध ले सकता है।" कैलोरीज को दूर रखने के लिए फल लेना जरूरी है लेकिन केला, आम और अंगूर जैसे फलों से बचना चाहिए क्योंकि उनमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। तरबूज और मीठा नींबू लेना ज्यादा बेहतर है। भोजन से 40 मिनट पहले या भोजन के दो घंटे बाद फल खाना चाहिए।

यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो फलों का जूस पीने से बचें। नेशनल डाइबिटीज, ओबेसिटी एंड कोलेस्ट्रॉल फाउंडेशन (एन-डीओसी) की पोषण एवं वसा अम्ल शोध प्रमुख स्वाति भारद्वाज कहती हैं कि वसा की अधिका मात्रा वाला दूध, तला-भुना खाने, शर्करा व मीठे उत्पादों, मैदा व मैदा से बनी चीजों जैसे समोसा, कचौड़ी व भटूरा खाने से बचना चाहिए। भारद्वाज ने कहा कि लाल मांस का भी सेवन नहीं करना चाहिए। साबूत अनाज, पत्तों वाली सब्जियां, साबुत दालें, सलाद, चिकन या मछली को भोजन में शामिल करना चाहिए।