Saturday, October 15, 2011

अब टॉयलेट साफ करते हैं ये अरबपति!


इस शख्स के पास कुल 50 अरब रुपए से भी ज्यादा की प्रॉपर्टी है। लेकिन इनके फर्जीवाड़े ने इन्हे ऐसी जगह पहुंचा दिया है जहां इन्हे किचन और टॉयलेट साफ करने का काम करना पड़ रहा है और इसके लिए इन्हे 12 से 17 सेंट दिए जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं श्रीलंकाई मूल के अरबपति हेज फंड मैनेजर राज राजारत्नम की। इन्हे अमेरिका की एक अदालत ने 11 साल जेल की सजा सुनाई है। अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े इनसाइडर ट्रेडिंग और सिक्योरिटी फ्रॉड के मामले में ये अब तक की सबसे बड़ी सजा है। उनपर न्यू यॉर्क के शेयर बाजारों के नियमों को तोड़ने का आरोप था।


न्यू यॉर्क में रहने वाले राज राजारत्नम को शेयर बाजार में 'इनसाइडर ट्रेडिंग' का दोषी पाया गया है और 54 वर्षीय राजारत्नम को लगभग 50 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने को कहा गया है। इस मामले में पहले ही लगभग दो दर्जन लोगों को कुछ महीने से लेकर 10 साल तक की जेल की सज़ा हो गई है।

कुंवारी लड़कियों की एक चिंता आज हो जाएगी दूर, क्योंकि...


किसी भी अविवाहित कन्या की इच्छा होती है कि उसका विवाह किसी सुयोग्य वर के साथ हो। इसके लिए काफी कन्याएं हमेशा ही भगवान से प्रार्थना भी करती रहती हैं। सुयोग्य वर प्राप्ति के लिए करवा चौथ का दिन सबसे अच्छा उपाय है। इस लिए सभी सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए कामना करती हैं वहीं कुंवारी लड़कियां सुयोग्य वर प्राप्ति के लिए यह व्रत कर सकती हैं।

करवा चौथ की प्राचीन परंपरा...

करवा चौथ पर पति के लिए व्रत किया जाता है, यह परंपरा अति प्राचीन काल से ही चली आ रही है। करवा चौथ पति एवं पत्नी दोनों के लिए नवप्रणय, प्रेरम, त्याग की चेतना लेकर आता हैं। इस दिन चंद्रमा का पूजन होता हैं। इसके अलावा सभी स्त्रियों को शिव-पार्वती एवं गणेश-कार्तिकेय का पूजन भी करना चाहिए। इससे अंखड़ सौभाग्य एवं संतान प्राप्ति होती हैं।

कुंआरी कन्याओं भी करें आज व्रत-

जिन कन्याओं के विवाह में बाधाएं आ रही हैं, अच्छा वर प्राप्त नहीं हो रहा हो तो वह भी आज व्रत करके चद्रंमा का दर्शन करें एवं गौरी का पूजन भगवान शंकर के साथ करें। इस प्रकार व्रत और पूजन करने के पश्चात निश्चित रूप से शुभ लक्षणों वाला वर प्राप्त हो जाएगा। ऐसी संभावनाएं बनना शुरू हो जाएंगी और इस व्रत से कन्याओं की सुयोग्य वर संबंधी चिंताएं समाप्त हो जाएंगी।

जुदा अंदाज में दिखेगी देश की यह सबसे लंबी रेल सुरंग!


नई दिल्ली/श्रीनगर. जम्मू-श्रीनगर रेलमार्ग के एक और कठिन चरण का काम पूरा हो गया है। दरअसल, इस रेल खंड का ही नहीं बल्कि पूरे देश की सबसे लंबी रेल सुरंग का निर्माण शुक्रवार को पूरा हो गया है। 11.17 किमी लंबी इस सुरंग के निर्माण में लगभग 1100 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं और इसके पूरा होने में सात वर्ष का समय लगा।

शुक्रवार को सुरंग के डे-ब्रेकिंग के अवसर पर रेलवे बोर्ड के सदस्य इंजीनियरिंग एपी मिश्रा ने बताया कि सुरंग का निर्माण न्यू आस्ट्रेलियन मैथड से किया गया है। सुरंग में फायर डिटेक्शन सिस्टम, फायर फाइटिंग सिस्टम के साथ ही सीसीटीवी कैमरे और रेडियो सिस्टम भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सुरंग की फिनिशिंग का काम अगले छह माह में और दिसंबर 2012 तक इसमें रेलवे ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो जाएगा।

गौरतलब है कि जम्मू से श्रीनगर के बीच करीब एक दर्जन सुरंगें हैं। इस सुरंग का नाम टी-80 रखा गया है। इसमें फिलहाल रेलवे का एक ही ट्रैक बिछाया जाएगा। इसका निर्माण पीर पंजाल पहाड़ियों को काटकर बनाया गया है। खास बात यह है कि ट्रैक के साथ-साथ एक सड़क भी बनाई जा रही है, ताकि किसी भी अनहोनी के समय सड़क मार्ग के इस्तेमाल से राहत कार्य शुरू किया जा सके। इस अवसर पर इरकॉन के एमडी मोहन तिवारी, जम्मू से श्रीनगर राष्ट्रीय रेल परियोजना के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) बीडी गर्ग सहित रेलवे के कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

यहां होते हैं मां की 'शक्ति' और 'चमत्कार' के साक्षात् दर्शन!




जम्मू।वैष्णव देवी मंदिर, हिन्दू धर्मावलंबियों के लिए विशेष आस्था व सम्मान का स्थान है। गौरतलब है कि इस मंदिर तक पहुंचने के लिए भक्तों को कठिन चढ़ाई करनी पड़ती है। लगभग नौ किलोमीटर के इस दुर्गम रास्ते के बीच में जो पड़ाव आता है उसे ही अर्धकुंवारी के नाम से जाना जाता है।
ऐसी मान्यता है कि जब भैरव नामक राक्षस माता का पीछा कर रहा था तो उसे छकाने के लिए माता नौ महीने तक इसी संकीर्ण गुफा में छिपी रहीं। इसी कारण यह स्थान माता के विशेष मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव बन गया। ऐसी भी मान्यता है कि अर्धकुंवारी के दर्शन बिना माता का दर्शन अधूरा है। लगभग 15 फुट लंबी गुफा मे बसे इस पवित्र स्थल की यात्रा बेहद कठिन होती है।


शाहरुख खान को यह 'हरकत' पड़ सकती है भारी


वडोदरा। अपनी आगामी फिल्म 'रा-वन' के प्रमोशन पर बीते बुधवार को वडोदरा आए बॉलीवुड किंग शाहरुख खान को एक गलती भारी पड़ सकती है। दरअसल उन पर सरेआम सिगरेट पीने का आरोप दर्ज हो गया है।


उल्लेखनीय है कि शाहरुख की सिगरेट पीते हुए अपने प्रशंसकों को हाथ हिलाने की यह तस्वीर भास्कर समूह के गुजराती संस्करण 'दिव्य भास्कर' ने प्रकाशित की थी। इसी फोटो के आधार पर शहर की फेथ फाउंडेशन संस्था द्वारा शाहरुख पर आरोप दर्ज करवाया गया है। संस्था का कहना है कि शाहरुख खान एक अभिनेता हैं और लाखों लोग उनका अनुकरण करते हैं।


अगर वे इस तरह सरेआम धूम्रपान करेंगे तो उनके प्रशंसक भी ऐसा करने के लिए प्रेरित होंगे। इसलिए आम आदमी की तरह शाहरुख पर भी इस संबंध में कार्रवाई की जानी चाहिए।


शाहरुख पहली बार गुजरात में वडोदरा शहर के मेहमान बने थे। इस मौके पर शाहरुख ने वडोदरावासियों से वादा भी किया है कि - 'अगर वडोदरा में उनकी फिल्म 'रा-वन' हिट हो जाएगी तो वे सिगरेट पीना छोड़ देंगे।' चूंकि शाहरुख पहली बार वडोदरा आए थे तो उन्होंने इस शहर की जमकर तारीफ भी की थी।

Thursday, October 13, 2011

Widest mouth


The widest mouth measures 17 cm (6.69 in) and belongs to Francisco Domingo Joaquim "Chiquinho" (Angola).
It was measured on the set of Lo Show dei Record in Rome, Italy, on 18 March 2010.





FBI makes arrest after Johansson, Aguilera e-mails hacked


Los Angeles (CNN) -- Federal authorities accuse a 35-year-old Florida man of hacking into accounts on computers and other devices belonging to more than 50 people, including entertainers Scarlett Johansson, Christina Aguilera, Mila Kunis, Simone Harouche and Renee Olstead, officials announced Wednesday.
Christopher Chaney of Jacksonville, Florida, was indicted on charges of accessing protected computers without authorization, damaging protected computers, wiretapping and aggravated identity theft, officials said.
"Unfortunately, Mr. Chaney was able to access nude photos of some of the celebrities and some of them were uploaded on the Internet," U.S. Attorney Andre Birotte Jr. said.
A recently circulated nude photo of Johannsson is part of the investigation, he said.
Chaney allegedly "also took financial information, movie scripts and conversations that the celebrities believed to be private," Birotte told reporters.
Chaney allegedly was able to access passwords by monitoring social media and other online sites that the celebrities used, said Steven Martinez, assistant director in charge of the FBI's Los Angeles field office.