Friday, July 1, 2011

गूगल की इस नई सर्विस के लिए टूट पड़े लोग


गूगल ने नई सर्विस क्या शुरु की, लोगों ने ऐसा जुनून दिखाया कि गूगल को इस सर्विस में एनरोलमेंट कुछ घंटों में बंद करना पड़ा। गूगल की इस नई सोशल नेटवर्किंग साइट गूगल प्लस के लिए तो लोग टूट पड़े ।


गूगल ने गूगल प्लस का लांच मंगलवार को किया था और कहा था कि इसकी मेंबरशिप सिर्फ इनवाइट से ही मिलेगी। गूगल ने इसके लिए कुछ रेंडम इनवाइट जीमेल यूसर्स को भेजे थे। साथ ही उन लोगों के पास भी कुछ इनवाइट थे जो वो अपनी पसंद के लोगों को भेज सकते थे। लेकिन लोगों में इसके लिए ऐसा क्रेज हुआ कि लाखों लोग एक साथ ही टूट पड़े। नतीजतन गूगल को इनवाइट कुछ घंटों में वापस लेना पड़ा।


गूगल ने ऐसी ही रणनीति 2004 में अपनाई थी जब उसने जीमेल लांच किया था तब लोगों ने उसे जबर्दस्त रिस्पांस दिया था। दरअसल यह गूगल की रणनीति है जो वह हर बार आजमाती है। फेसबुक को धूल चटाने के लिए गूगल ने यह नई सोशल नेटवर्किंग साइट लांच की है जिसमें कई एडवांस्ड फीचर्स हैं, जैसे इसमें आप दोस्तों, परिवार और ऑफिस के लोगों के लिए अलग ग्रुप बना सकते हैं और आप इस ग्रुप के लोगों से अलग से बात कर सकते हैं। एक ग्रुप के लोग दूसरे ग्रुप की बातें नहीं जान पाएंगे। इसके अलावा अगर आप इसमें कोई फोटो, फीड या अपडेट करते हैं तो वो भी केवल उसी ग्रुप के लोगों को दिखेगा जिसे आप दिखाना चाहेंगे।


 कल तक आलम यह था गूगल की इस नई सर्विस के लिए गूगल ने जिन लोगों  को इनवाइट भेजा था उन्हें भी गूगल ने भारी मारामारी के कारण साथ लेना बंद कर दिया था। गूगल के दिए इनवाइट पर क्लिक करने के बाद यह मैसेज आ रहा था कि टेस्ट यूजर्स की संख्या ज्यादा होने की वजह से हम नए लोगों को अभी नहीं जोड़ रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि जो फेसबुक पूरी गूगल की पूरी साइट को जबर्दस्त टक्कर दे रही है उसे गूगल की यह नई सर्विस कितना पीछे छोड़ पाती है।

मैकेनिक पिता ने बेटे को दिया 'अनोखा गिफ्ट', अचंभे में लोग!


मेरठ। देखने में भले ही शान की बाइक खिलौना लगती हो, लेकिन यह डिस्क ब्रेक, डबल साइलेंसर और एलॉय ह्विल्स जैसी रेसिंग बाइक की सारी खूबियों से लैस है। इसका आविष्कार उसके मैकेनिक पिता ने उसे उपहार में देने के लिए किया है।

मेरठ के श्यामनगर इलाके में ऑटोमोबाइल मैकेनिक मोहम्मद आसिफ द्वारा अपने चार साल के बेटे शान के लिए बनाई गई अनोखी मिनी बाइक आजकल उत्तर प्रदेश के मेरठ कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है। शहर के लोग इसके लिए लाखों रुपये की बोली लगा रहे हैं।

आसिफ ने कहा, "लोग इस बाइक को खरीदने के लिए दो लाख रुपये तक के प्रस्ताव दे रहे हैं लेकिन मैंने यह बाइक अपने चार साल के बेटे के लिए बनाई है, इसलिए बेचने का कोई सवाल ही नहीं उठता।"

आसिफ कहते हैं, "रेसिंग बाइक जैसी रफ्तार को छोड़कर उसकी लगभग अन्य सारी विशेषताएं इसमें मौजूद हैं। करीब 20 हजार रुपये की लागत में मैंने इसे छह महीने में तैयार किया।"

बिना गेयर की इस करीब तीन फीट लंबी और डेढ़ फीट ऊंची यह अनोखी बाइक की रफ्तार अधिकतम 60 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की है। बाइक का माइलेज 60 किलोमीटर प्रति लीटर की है। जेनरेटर इंजन के अलावा बाइक के ज्यादा पुर्जे आसिफ ने खुद तैयार किए हैं।

आसिफ कहते हैं, "मिनी बाइक के आकार को देखते हुए इसमें एक व्यक्ति आराम से बैठ सकता है। मैं हमेशा इस बात का ध्यान रखता हूं कि शान घर के किसी पुरुष के साथ ही इस बाइक पर सवार होकर घूमने जाए।"

आसिफ के मुताबिक अपने बेटे को उपहार में देने के लिए जब उन्होंने इस मिनी बाइक को बनाने का फैसला किया तो यह बात उन्होंने ध्यान में रखी कि इसकी ऊंचाई और लम्बाई कम होने के साथ वजन कम हो, ताकि उनके बेटे को इसमें सवारी करने में दिक्कत न हो।

आसिफ द्वारा बेचने के लिए मना करने के बाद अब मेरठ के लोग उनसे इसी तरह की दूसरी मिनी बाइक बनाने की गुजारिश कर रहे हैं।

आसिफ कहते हैं, "हर रोज तीन-चार लोग मेरे पास आकर इस तरह की दूसरी बाइक बनाने की अनुरोध करते हैं लेकिन व्यस्त दिनचर्या के कारण मैंने फिलहाल किसी का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया है। हां, कुछ समय बाद बाद इस पर विचार कर सकता हूं।"

'पाखंडी है बच्चन परिवार, लड़के के लालच में इलाज कराती फिर रही है ऐश'


मॉडल और एक्टर भैरवी गोस्वामी इन दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में कुछ ऐसा कह रही हैं जिससे सब चौंक गए| उनका कहना है कि वह बैंकॉक के उस आईवीएफ क्लिनिक में गईं थी जहां महिलाएं इस आशा में इलाज कराती हैं कि उन्हें बेटा पैदा होगा|

भैरवी ने अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट में लिखा है कि बहुत ही वाहिआत लगता है जब सुपरस्टार्स इंटरव्यू में तो यह कहते फिरते हैं कि वह चाहते हैं कि लड़की पैदा हो और छुपते-छुपाते बैंकॉक के उस आईवीएफ क्लिनिक में जाते हैं जहां बेबी बॉय पैदा हो इसका इलाज किया जाता है| पाखंड की भी हद है|उन्हें अच्छी तरह से पता है कि वह लड़का ही चाहते हैं क्योंकि इन्हें किसी भी कीमत पर ऐसा करना ही होगा|इसलिए वे इस दबाव में इलाज कराती फिर रही हैं|

इनकी सोच बिलकुल उत्तर प्रदेश के लोगों वाली ही है| आश्चर्य न हो कि इस राज्य में कन्या भ्रूण हत्या के मामले सबसे ज्यादा होते हैं| भेजा फ्राय में अभिनय कर चुकी इस ऐक्ट्रेस कि इस ट्वीट पर एक फैन ने ट्वीट किया है आप सिर्फ यूपी वालों को ही क्यों दोष दे रही हैं? तो इसके जवाब में उन्होंने लिखा है , क्योंकि उस स्टार का परिवार भी यही से संबंधित है| मैं यह नहीं कह रही कि ऐसा सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही होता है |

साफ़ है कि भैरवी पूरी तरह से बच्चन परिवार पर निशाना साध रही हैं जो उत्तर प्रदेश से संबंधित है और उनकी बहू ऐश इस समय प्रेग्नेंट है| हालांकि अभी बच्चन परिवार की ओर से इस ट्वीट को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है| देखना यह है कि भैरवी के इन आरोपों का वह क्या जवाब देते हैं|

आपकी राय:
क्या भैरवी की बात सच है?उन्हें इतनी बड़ी बात कैसे पता चली ?कहीं भैरवी सस्ती पब्लिसिटी बटोरने के लिए बच्चन परिवार  का सहारा तो नहीं ले रहीं है?   नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर अपनी राय दुनियाभर के पाठकों संग शेयर कीजिए।

वाह चौधरी जी आपने तो कमाल ही कर दिया...!



नवसारी।आज जब गैस और कैरोसिन जैसे घरेलू ईंधन की कीमतें आसमान पर पहुंच रही हों, तब आपको मालूम चले कि मोबाइल का चार्जर आपके घरेलू ईंधन का 75 प्रतिशत खर्च कम कर सकता है तो इसे आप क्या कहेंगे? जी हां, ऐसा ही कुछ गजब का करनामा कर दिखाया है गुजरात के नवसारी में रहने वाले शंकरभाई चौधरी ने।
शंकरभाई ने एक ऐसा चूल्हा बनाया है जो मोबाइल चार्जर से जल उठता है और इससे उनके घर की 75 प्रतिशत ईंधन की बचत होने लगी है। इस चूल्हे को बनाने के लिए शंकरभाई ने घर के उपयोग में आने वाली वस्तुओं का उपयोग किया है। जैसे कि ऑयल के एक डिब्बे में एक मोटर फिट कर उसके साथ क्वॉइल लगा दी है और इस मोटर का कनेक्शन मोबाइल चार्जर से है। चार्जर के द्वारा थोड़ी सी ही बिजली में यह मोटर चलने लगती है और क्वाइल धधक उठती है।
आपको बता दें कि इन दिनों शंकरभाई द्वारा बनाए गए इस चूल्हे की डिमांड काफी बढ़ गई है और उनके पास ऑर्डरों की लाइन लगी हुई है। शंकरभाई का इस बारे में कहना है कि इस चूल्हे से ईंधन की बचत तो होती ही है साथ ही बिजली की खपत भी बहुत कम होती है। तो है न ये कमाल का आविष्कार!

UK, India identify ways to develop stronger partnership


London, Jul 1: External Affairs Minister S M Krishna on Thursday met British Secretary of State William Hague and discussed ways to further develop closer and stronger partnership.

"The two have had wide ranging discussions that covered the entire gamut of India-UK bilateral relations and other matters of mutual interest," a press release issued by the High Commission of India here said.

"They have reviewed the progress made in developing the ''Enhanced Partnership'' since the visit of Prime Minister David Cameron to India last year and identified ways to further develop closer and stronger partnership," it said.

The release did not spell out details of their talks. Hague renewed the invitation to Prime Minister Manmohan Singh to visit UK for the next bilateral Summit adding that Britain greatly looks forward to an early visit.

China blocks Google+, Communism hates Social Networking!


Beijing, Jun 30: No hope for Google+ also! The Chinese Communist government has reportedly blocked the Google+, recently announced social networking site from the search giant Google.

According to media and blog reports, China blocked the Google+ after few hours of it launch. Industry analysts said that the axe on Google+ came amidst the fear of any social uprisings against the ruling Communist government.

Google revealed their social networking site Google+ with more features than the rival Facebook. It was Google's third dive to social networking ocean after the failure of Google Buzz and Orkut. With the new Google+ project, the California-based company aims to beat the Facebook, which dominates the social networking market with nearly 700 million active users. Read Google+ review.

Even though Google has not yet rolled out the Google+ for public, it allowed selected group to experience the features. According to media reports, Chinese users who received Google+ invitation were not able to login. Some of them added that they were able to login, but it was too slow.

Google+ was not the first social networking platform blocked in China. Communist government had blocked Facebook, Twitter, Flickr, and Foursquare, arguing that it will lead the people out of its Communist set-up.

Another reason for China's ban is the recent democratic protest in the Arab and African nations. In Egypt and Tunia, protesters used Facebook and Twitter to organize protest against the tyranny leadership. Chinese leaders are also fearing a similar protest in the country as it faced similar protest in recent days.

Barack Obama does not know his daughter's age! Memory loss?


Washington, Jun 30: The president of United States of America (USA), Barack Obama surprised and shocked many when it came in the news that the president does not know his daughter age properly.

Addressing people from press, Obama on Wednesday, Jun 29 said, "You know, Malia and Sasha generally finish their homework a day ahead of time. Malia's 13, Sasha's 10."

Obama's statement on his daughter's age suddenly came in the limelight as Malia Obama will be 13 on the coming Jul 4. Now, she is 12.

Obama dragged his daughters while trying to characterise Congressional Republicans as postponers who only get work done at the last minute.

The president should not commit such mistakes in public as opposition leaders, especially the real estate mogul Donald Trump raised questions about Obama's birth place. To prove his eligibility for contesting the coming US presidential election, Obama was compelled to show his birth certificate in public.

Citing the grave circumstances, here it can be suspected that Trump can place his another card (Obama's daughter's age) to bruise Obama's popularity in the country. Then what will be Trump's next agenda - Obama's memory loss?