Wednesday, August 8, 2012

जब इस 'चमत्कार' ने पूरे देश को हिलाकर कर रख दिया था

भोपाल। मध्यप्रदेश में भारी बारिश के कारण एक बार फिर बाढ़ ने कहर बरपाया है। लगातार बारिश के कारण कई रास्ते बंद हो गए हैं। कई लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं। अब तक दर्जनभर लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसा कोई पहली बार नहीं है। हर साल यहां बारिश के मौसम में बाढ़ की स्थिति बन जाती है। पिछले साल भी यहां बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी।

कई लोग तो पानी की तेज धार में फंस जाते हैं, जिसके कारण कभी वे बचने में सफल हो जाते हैं, तो कभी पानी उन्हें बहा ले जाती है। पिछले साल एक चार वर्षीय बच्च भी पानी की तेज धार में फंस गया था। डिंडोरी जिले की इस घटना को पूरे देश ने लाइव देखा था।

दो वर्षीय बच्चे ने जैसी हिम्मत दिखाई थी, वो काबिलेतारीफ थी। तेज धार में फंसे बालक की जान तो गांव वालों ने बचाई थी, लेकिन बीच में खड़े होकर उसने जिस तरह से हिम्मत का परिचय दिया था, वो किसी चमत्कार से कम नहीं था।

No comments:

Post a Comment