Wednesday, October 10, 2012

ये हैं इस शहर की चिरयुवा रेखाएं, जाने इनकी खूबसूरती के राज!

चंडीगढ़।वह हिंदी सिनेमा की ग्रेटा गार्बो (हॉलीवुड में साइलेंट फिल्मों की सुपरस्टार) कहलाती हैं। संजय लीला भंसाली ने उन्हें हिंदी सिनेमा की आखिरी स्टार कहा था। आज 10 अक्टूबर को जब उनका 58वां बर्थडे है, रेखा पहले सी खूबसूरत, एलेगेंट, युवा और ग्रेसफुल लगती हैं।

ब्यूटी और ब्रेन के मामले में वह अपनी उम्र से आधी एक्ट्रेस और लेडीज को भी मात देती हैं। हाल ही में उन्हें राज्यसभा सदस्य मनोनीत किया गया।

हिंदुस्तान की एक इमेज रेखा के व्यक्तित्व और वर्किंग जैसी महिलाओं से ही जगमगाती है।जैसे कि चंडीगढ़ की ये महिलाएं।

इनकी खूबसूरती, व्यक्तित्व और वर्किंग ने हमारे बीच इन्हें रेखा सी आइकॉनिक छवि दी है। इस मौके पर इन सब से जानते हैं खूबसूरती के मायने और चिरयुवा होने के मंत्र:-

सफेद बाल भी खूबसूरत हैं
हरजिंदर कौर, पॉलिटिशियन और पंजाब आर्ट काउंसिल की चेयरपर्सन
'एक फंक्शन में मैंने डार्क शेड की ड्रेस पहनी और थोड़ा मेकअप कर लिया तो बेटा भी नहीं पहचान पाया। बोला, आप सिंपल ज्यादा खूबसूरत लगते हो।
मैं बाहरी खूबसूरती को नहीं मानती। एक औरत की खूबसूरती उसकी अच्छी आत्मा होती है। कॉलेज जाकर लड़कियों को स्पेशल लेक्चर इसी पर देती हूं। मुझे भगवान की बनाई नेचुरल ब्यूटी पसंद है इसलिए स्किन पर ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करती। फ्रूट्स खाती हूं और मीठे में गुड़। लोग अक्सर सलाह देते हैं कि अपने सफेद बालों को डाई कर लो, पर पर मुझे सफेद बाल ही पसंद हैं। खुश रहो, अच्छा सोचो और दूसरों की मदद करो

No comments:

Post a Comment